Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

नई दिल्ली, 22 मई 2021

फेमस पिज्जा ब्रांड कंपनी डोमिनोज के भारतीय ग्राहकों के लिए एक बुरी खबर सामने आई हैं, जिसके तहत एक बार फिर कंपनी का डेटा लीक हो गया है। सिक्योरिटी एक्सपर्ट के मुताबिक करीब 18 करोड़ ऑर्डर्स का डेटा डॉर्क वेब पर अवेलेबल हो चुका है। इससे पहले अप्रैल के महीने में हैकर ने दावा किया था कि उसने 13TB Dominos डेटा को एक्सेस कर लिया था। खबरों के मुताबिक हैकर के पास 180,00,000 ऑर्डर्स की जानकारी है, जिसमें ग्राह के फोन नंबर, ईमेल, एड्रेस, पेमेंट डिटेल्स और क्रेडिट कार्ड की सभी डिटेल है।

सिक्योरिटी एक्सपर्ट राजशेखर राजारिया की ओर से ट्विटर पर शेयर की गई रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है, उन्होंने बताया कि डोमिनोज को फिर से डेटा लीक का शिकार होना पड़ा है। उन्होंने खुलासा किया कि 18 करोड़ ऑर्डर का डेटा सार्वजनिक हो गया है, क्योंकि हैकर्स ने डार्क वेब पर एक सर्च इंजन बनाया है। यदि आप लगातार डोमिनोज के खरीदार हैं, तो आपको वहां अपना व्यक्तिगत डेटा मिलने की सबसे अधिक संभावना है। जो जानकारी लीक हुई है उसमें यूजर्स का नाम, ईमेल, फोन नंबर और यहां तक ​​कि जीपीएस लोकेशन भी शामिल है।

इससे पहले अप्रैल में साइबर सिक्योरिटी फर्म हडसन रॉक के सीटीओ एलोन गैल ने इस घटना को सबके सामने लाया था। उन्होंने कहा था कि हैकर्स की तरफ से यूजर्स की निजी जानकारी बेची जा रही थी। गैल ने तब बताया था कि हैकर्स डेटा को क्वेरी करने के लिए एक सर्च पोर्टल बनाने की योजना बना रहे हैं। कथित तौर पर छेड़छाड़ किए गए डेटा में 10 लाख क्रेडिट कार्ड विवरण और यहां तक ​​कि डोमिनोज से पिज्जा ऑर्डर करने वाले लोगों के पते भी शामिल हैं। हालांकि, डोमिनोज इंडिया ने गैजेट्स 360 को दिए एक बयान में यूजर्स के वित्तीय विवरण लीक होने से इनकार किया था।

जुबिलेंट फूडवर्क्स ने हाल ही बताया कि किसी भी व्यक्ति की वित्तीय जानकारी से संबंधित कोई डेटा एक्सेस नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि एक नीति के रूप में हम अपने ग्राहकों के वित्तीय विवरण या क्रेडिट कार्ड डेटा इकट्ठा नहीं करते हैं, इस प्रकार ऐसी किसी भी जानकारी से समझौता नहीं किया गया है। आपको बता दें कि डोमिनोज सबसे लोकप्रिय खाद्य सेवा कंपनी में से एक है जिसका स्वामित्व जुबिलेंट फूडवर्क्स के पास है। डोमिनोज के 285 से अधिक शहरों और बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका सहित अन्य देशों में आउटलेट हैं।