Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

नई दिल्ली, 9 मई 2021

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से शुरू हुई ममता बनर्जी और केंद्र सरकार की तकरार अब कोरोना महामारी के बीच भी जारी है। हाल ही बंगाल की सीएम ममता ने देश में फिर से कोरोना महामारी का जिम्मेदार केंद्र सरकार को ठहराया था। इसके अलावा ममता दीदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर मेडिकल उपकरण, दवाईयों और कोरोना से जुड़े सभी उत्पादों में लगने वाली जीएसटी और कस्टम ड्यूटी में छूट की मांग की थी, जिसके बाद अब ममता बनर्जी की चिट्ठी पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक लिस्ट जारी की है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि कोविड राहत के लिए जीएसटी से आयात के लिए छूट की वस्तुओं की सूची 3 मई को जारी की गई थी। इन्हें सीमा शुल्क/स्वास्थ्य उपकर में छूट दी गई थी। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी देख सकती हैं कि आपकी सूची में आइटम शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जीएसटी सहित सीमा शुल्क से पूर्ण छूट, देश में मुफ्त वितरण के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयातित सभी कोविड राहत सामग्री पहले से ही उपलब्ध है। निर्मला सीतारमण ने ट्वीट करते हुए एक लिस्ट जारी की है।

आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने पत्र लिखकर कहा था कि राज्य सरकार कोरोना की दूसरी लहर से निपटने की हर कोशिश जारी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि कोरोना के दौरान उपजे हालातों के मद्देनजर कई संगठन, व्यक्ति और एजेंसियां मदद के लिए आगे आ रही हैं। वो ऑक्सीजन, क्रायोजेनिक स्टोरेज टैंक, टैंकर्स और कोरोना दवाइयां देने का निवेदन कर रहे हैं, जिसको देखते हुए दानदाताओं ने कस्टम ड्यूटी और जीएसटी में छूट की अपील की है।