Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

कोलकाता, 12 अप्रैल 2021

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार के सीतलकुची में हुई हिंसक घटना में चार लोगों की मौत पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष में विवादित बयान दिया था। उन्होंने हिंसा में मारे गए लोगों को बुरे लड़के कहा था। अब इसके बाद बीजेपी के एक अन्य नेता ने इस घटना को लेकर एक बार फिर से आपत्तिजनक बयान दिया है। बीजेपी के राहुल सिन्हा ने कथित रूप से सोमवार को कहा कि चार नहीं, बल्कि आठ लोगों को कूच बिहार के सीतलकुची में केंद्रीय बलों द्वारा गोली मार दी जानी चाहिए थी।

हबरा निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के उम्मीदवार राहुल सिन्हा ने सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, सीतलकुची में चार नहीं, बल्किआठ लोगों को गोली मार दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि, केंद्रीय सुरक्षाबलों ने चार लोगों को गोली क्यों मारी इसके पीछे वजह यह की कि, एक मतदान केंद्र पर भाजपा का सार्वजनिक रूप से समर्थन कर रहे एक 18 साल के लड़के को गोली मार दी गई थी।

राहुल सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय बलों ने पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान के दौरान सीतलकुची में उचित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कथित रूप से कहा कि अगर यह फिर से होता है तो केंद्रीय बल फिर से जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि, ममता बनर्जी उन लोगों के नेता हैं जो लोगों को मतदान से रोकने के लिए गलत काम करते हैं। ममता के दिन खत्म हो गए हैं। उनके गुंडे अपनी शक्ति का उपयोग करके लोगों को लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित करने की कोशिश कर रहे हैं … जो सीतलकुची में हुआ था।

सीतलकुची में केंद्रीय बलों की गोलीबारी को उचित ठहराते हुए राहुल सिन्हा ने कहा कि, केंद्रीय बलों ने उचित प्रतिक्रिया दी। यदि यह फिर से हो रहा है, तो वे फिर से जवाब देंगे। वहीं टीएमसी ने इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है। तृणमूल कांग्रेस नेता और बंगाल मंत्री ज्योति प्रिया मलिक ने कूच बिहार फायरिंग घटना पर भाजपा नेताओं की टिप्पणियों की निंदा की और कहा कि चुनाव आयोग को पार्टी पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।