Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

हरिद्वार, 7 अप्रैल 2021

केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को देश में कोरोना वायरस की स्थिति पर एक सचिव-स्तरीय बैठक के दौरान आशंका व्यक्त की है कि कुंभ एक “सुपर स्प्रेडर” बन सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगाह किया है कि अगले चार सप्ताह कोरोना के लिहाज से काफी अहम रहने वाले हैं। कुंभ के आयोजन की अवधि पहले ही घटाकर एक महीने कर दी गई है पहले कुंभ तीन से चार महीने का होता था।

सरकार में एक शीर्ष स्रोत ने कहा कि, सरकार कुंभ को लेकर चिंतित है और सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक में इस पर चर्चा की। उच्च-स्तरीय बैठक में शामिल एक सदस्य ने कहा, “अगर सरकार निर्धारित समय से पहले कुंभ को समाप्त करने का निर्णय नहीं लेती है, तो यह कोविड-19 ‘सुपर स्प्रेडर’ बन सकता है। उधर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि ,”उत्तराखंड में आयोजित महाकुंभ सुपर स्प्रेडर के तौर पर उभर रहा है।

सूत्र ने बताया कि, सरकार एक टीम का गठन कर रही है, जो साधुओं और धार्मिक नेताओं की मदद से कुंभ जा रहे तीर्थयात्रियों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए अपील करेगी। सूत्र ने कहा, साथ ही, सरकार ने यह भी सुझाव दिया कि टीवी और रेडियो के माध्यम से एक संदेश दिया जाना चाहिए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए जाने चाहिए ताकि लोगों के बीच जागरूकता फैल सके कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।

हालाँकि, केंद्र समय से पहले पवित्र आयोजन को समाप्त करने पर विचार नहीं कर रहा है। सरकार ने संक्रमण के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों सुझाव मांगे हैं। सूत्रों ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए “स्वस्थ भय के लिए मिशन” चलाने की योजना बना रही है ताकि लोगों में बीमारी का भय बना रहे। वे स्वास्थ्य मानदंडों को ठुकराने के लिए हतोत्साहित महसूस करें।