Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

भागलपुर, 5 अप्रैल 2021

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने यहां सोमवार को कहा कि हाल के दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने राज्यों को टेस्टिंग, ट्रैकिंग एवं ट्रीटमेंट पर अधिक जोर देने को कहा है। मंत्री ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध जंग में यह एक मूल मंत्र हैं, जिसका पालन सख्ती से करने के लिए राज्य सरकारों को निर्देशित किया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने भागलपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लापरवाही के कारण कोरोना के मामले बढ़े हैं। उन्होंने भागलपुर में कोरोना की मौजूदा स्थिति एवं टीकाकरण की भी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। केंद्रीय मंत्री ने किसी भी सूरत में ढिलाई नहीं बरतने की नसीहत दी।

उन्होंने अधिकारियों से कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके अलावा सख्ती भी बरतना जरूरी है। चौबे ने मेडिकल कॉलेज में बन रहे सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के कार्य प्रगति की भी समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगस्त में हर हाल में ओपीडी की व्यवस्था यहां शुरू हो जानी चाहिए। उन्होंने मई में ही न्यूरोलॉजी की ओपीडी शुरू करने के भी निर्देश दिए।

भाजपा नेता यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

भागलपुर दौरे के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे अपने पैतृक गांव दरियापुर डीह पहुंचे, जहां वो अष्टयाम कीर्तन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा सभी के बेहतर स्वास्थ्य, सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।