Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Bengal BJP Candidates List: हॉकी खिलाड़ी, वकील, डॉक्टर, IPS और फिल्मी चेहरे… बंगाल चुनाव के लिए BJP की दूसरी सूची में क्या है खास?

Bengal BJP Candidates List: हॉकी खिलाड़ी, वकील, डॉक्टर, IPS और फिल्मी चेहरे… बंगाल चुनाव के लिए BJP की दूसरी सूची में क्या है खास?

द फ्रंट डेस्क: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 112 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। खास बात यह है कि पार्टी ने इस बार अलग-अलग पेशों से जुड़े लोगों को टिकट दिया है, जिनमें पूर्व सांसद, विधायक, शिक्षक, डॉक्टर, वकील और फिल्मी जगत के चेहरे शामिल हैं। सूची में 14 महिला और 29 युवा उम्मीदवारों को भी जगह दी गई है। भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवारों में 8 वर्तमान विधायक और 2 पूर्व विधायक भी शामिल हैं, जिनमें सुकरा मुंडा (माल-एसटी) और तापस रॉय (मानिकतला) प्रमुख हैं। इसके अलावा 4 पूर्व सांसदों को भी मैदान में उतारा गया है—निशीथ प्रामाणिक को माथाभांगा (एससी), अर्जुन सिंह को नोआपाड़ा, रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण और दिब्येंदु अधिकारी को एगरा से टिकट दिया गया है। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ध्यानचंद पुरस्कार विजेता भारत छेत्री को कालिम्पोंग सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जिससे खेल जगत की भी चुनाव में एंट्री दिखाई दे रही है।

10 सीटों पर शिक्षकों को मौका
भाजपा ने 10 विधानसभा सीटों पर शिक्षकों को उम्मीदवार बनाया है। इनमें निशीथ प्रामाणिक (माथाभांगा-एससी), कौशिक रॉय (मयनागुड़ी-एससी), मिताली मल (खय्याम-एससी), सुकांता बिस्वास (कृष्णागंज-एससी), डॉ. कल्याण चक्रवर्ती (खरदा), सनत सरदार (संदेशखाली-एसटी), सुमंत मंडल (सागर), प्रशांता बायेन (कैनिंग पश्चिम-एससी), निर्मल खानरा (नंदकुमार) और शांतनु प्रामाणिक (भगवानपुर) शामिल हैं। इसके अलावा 4 सीटों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं को टिकट दिया गया है—अरुप पौधनी (कामारहाटी), डॉ. सतरूपा (बालीगंज), देवाशीष ओझा (लाबपुर) और ध्रुबा साहा (रामपुरहाट)।


11 सीटों पर वकीलों को उतारा गया
भाजपा ने 11 सीटों पर वकीलों को भी उम्मीदवार बनाया है। इनमें अनंत देव अधिकारी (जलपाईगुड़ी-एससी), चित्ती मुखर्जी (जांगीपुर), कौस्तव बागची (बैरकपुर), अरिजीत बक्शी (दमदम), तरुण ज्योति तिवारी (राजारहाट गोपालपुर), गौर सुंदर घोष (मगराहाट पश्चिम), प्रियंका टिबरेवाल (एंटाली), तापस रॉय (मानिकतला), रितेश तिवारी (काशीपुर-बेलगाछिया), मौमिता बिस्वास मिश्रा (बर्धमान दक्षिण) और पार्यो घोष (रानीगंज) शामिल हैं।

डॉक्टर और सेलिब्रिटी भी मैदान में
6 सीटों पर डॉक्टरों को टिकट दिया गया है। इनमें आशिम कुमार बिस्वास (रानाघाट दक्षिण-एससी), डॉ. सूमीय हीरा (अशोकनगर), डॉ. शाराद्वात मुखोपाध्याय (बिधाननगर), डॉ. शौर्य बनर्जी (बशीरहाट दक्षिण), डॉ. इंद्रनील खान (बेहाला पश्चिम) और पार्थ चौधरी (बेलेघाटा) शामिल हैं। फिल्म और मनोरंजन जगत से भी 4 चेहरों को मौका मिला है। रूपा गांगुली (सोनारपुर दक्षिण), सरबोरी मुखर्जी (जादवपुर), पापिया दे अधिकारी (टॉलीगंज) और डॉ. हिरण्मय चट्टोपाध्याय (श्यामपुर) को टिकट दिया गया है। इसके अलावा 2 आध्यात्मिक नेताओं—शेखर गोस्वामी (नबद्वीप) और सुनील महाराज (बेहाला पूर्व)—को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

पूर्व सैनिक और सामाजिक चेहरे भी शामिल
3 सीटों पर रिटायर्ड सैनिकों को उम्मीदवार बनाया गया है—नरेश चंद रॉय (धुपगुड़ी-एससी), स्तन दास (हरिशचंद्रपुर) और तापस चक्रवर्ती (सागरदिघी)। वहीं 2 सीटों पर सामाजिक आंदोलनों से जुड़े चेहरों को टिकट मिला है—रेखा पात्रा (हिंगलगंज-एससी) और बिस्वजीत पॉल (बारुईपुर पश्चिम)।

हॉकी खिलाड़ी और IPS को भी मौका
भाजपा ने एक सीट पर हॉकी खिलाड़ी को उम्मीदवार बनाया है—भारत छेत्री (कालिम्पोंग)। वहीं एक सीट पर रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राजेश कुमार (आईपीएस) को जगतदल से टिकट दिया गया है। घोषित 112 सीटों में 14 महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है, जबकि 29 उम्मीदवार 40 वर्ष से कम उम्र के हैं। आयु वर्ग के अनुसार 41-55 वर्ष के 59 उम्मीदवार, 56-70 वर्ष के 22 उम्मीदवार और 70 वर्ष से अधिक आयु के 2 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...