Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

‘6 उंगलियों’ वाले वीडियो से फैली अफवाहें, नेतन्याहू को खुद देना पड़ा जवाब

‘6 उंगलियों’ वाले वीडियो से फैली अफवाहें, नेतन्याहू को खुद देना पड़ा जवाब

द फ्रंट डेस्क: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सोशल मीडिया पर फैली अपनी मौत और ‘छह उंगलियों’ वाली अफवाहों का जवाब देने के लिए खुद कैमरे के सामने आना पड़ा। उन्होंने एक वीडियो जारी कर साफ किया कि वे पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। वीडियो में नेतन्याहू कॉफी पीते हुए नजर आए और उन्होंने अपने दोनों हाथ कैमरे के सामने दिखाए, जिनमें सामान्य रूप से पांच-पांच उंगलियां थीं। दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ यूजर्स ने दावा किया कि नेतन्याहू के दाहिने हाथ में छह उंगलियां दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को लेकर यह भी कहा गया कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया हो सकता है। देखते ही देखते यह वीडियो लाखों बार शेयर किया गया और कई लोगों ने नेतन्याहू की मौत तक की अफवाह फैला दी।

अफवाहों को खत्म करने के लिए सामने आए नेतन्याहू

इन अफवाहों के बीच नेतन्याहू ने खुद वीडियो जारी कर स्थिति साफ की। वीडियो में वे काफी सहज और शांत नजर आए। उन्होंने मुस्कुराते हुए अपने हाथ दिखाए और संकेत दिया कि उनके हाथों में सामान्य रूप से पांच-पांच उंगलियां ही हैं। इससे पहले नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से भी एक आधिकारिक बयान जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि प्रधानमंत्री पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। यह बयान उस समय जारी किया गया जब मीडिया ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैल रही उन खबरों के बारे में सवाल किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि नेतन्याहू की हत्या हो गई है।

एक घंटे में 17 लाख लोगों ने देखा वीडियो

नेतन्याहू ने यह वीडियो अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया। पोस्ट किए जाने के कुछ ही समय बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ एक घंटे के भीतर करीब 1.7 मिलियन (17 लाख) लोग इस वीडियो को देख चुके थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर फैली अफवाह कितनी तेजी से फैल चुकी थी और कई लोग आधिकारिक बयान के बावजूद स्थिति को लेकर संदेह में थे।

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद

दरअसल, यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब नेतन्याहू ने 13 मार्च को एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वे ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका की रणनीति पर बयान दे रहे थे। इसी वीडियो के एक फ्रेम में कुछ यूजर्स को ऐसा लगा कि उनके हाथ में छह उंगलियां दिखाई दे रही हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे “AI फिंगर ग्लिच” बताते हुए शेयर करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह दावा वायरल हो गया और इसके साथ ही उनकी मौत से जुड़ी अफवाहें भी फैलने लगीं। हालांकि बाद में नेतन्याहू के नए वीडियो और उनके कार्यालय के स्पष्टीकरण के बाद यह साफ हो गया कि छह उंगलियों का दावा केवल भ्रम या गलतफहमी था, और इजरायली प्रधानमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...