Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Holi Hair Care Tips: होली में बाल न हों खराब! अपनाएं ये प्री और पोस्ट हेयर केयर टिप्स

Holi Hair Care Tips: होली में बाल न हों खराब! अपनाएं ये प्री और पोस्ट हेयर केयर टिप्स

द फ्रंट डेस्क: होली का त्योहार इस बार 4 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन लोग जमकर रंग-गुलाल खेलते हैं। हालांकि यह रंगीन उत्सव जितना खुशनुमा होता है, उतना ही बालों और त्वचा के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। बाजार में मिलने वाले अधिकतर रंगों में केमिकल्स होते हैं, जो बालों की नमी छीन लेते हैं। इससे बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं, साथ ही उनकी चमक भी कम हो जाती है। अगर आप भी होली के रंगों से अपने बालों को सुरक्षित रखना चाहती हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सही प्री और पोस्ट हेयर केयर रूटीन अपनाकर आप बिना किसी टेंशन के होली का मजा ले सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से कि होली खेलने से पहले और बाद में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

होली खेलने से पहले अपनाएं ये टिप्स


होली खेलने से पहले बालों और स्कैल्प में अच्छी तरह तेल लगाना बेहद जरूरी है। आप नारियल, सरसों या बादाम का तेल इस्तेमाल कर सकती हैं। तेल बालों पर एक सुरक्षा परत बना देता है, जिससे रंग सीधे स्कैल्प में नहीं जाता और बालों को कम नुकसान होता है। इससे हेयर फॉल और ड्राइनेस की समस्या भी कम होती है।

बालों को बांधकर रखें
खुले बालों में रंग ज्यादा जम जाता है और बाद में निकालना मुश्किल हो जाता है। इसलिए होली खेलते समय बालों को बांधकर रखें। लड़कियां चोटी या बन बना सकती हैं, जबकि लड़के स्कार्फ या कैप पहन सकते हैं। इससे रंग कम लगेगा और बाल सुरक्षित रहेंगे।

लीव-इन कंडीशनर लगाएं
सिर्फ ऑयलिंग करना काफी नहीं है। तेल लगाने के बाद हल्का लीव-इन कंडीशनर या हेयर सीरम लगाएं। इससे बालों को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है और वे कम उलझते हैं। यह खासकर ड्राई और फ्रिज़ी बालों के लिए फायदेमंद होता है।

केमिकल वाले रंगों से बचें
होली पर कोशिश करें कि केमिकल युक्त रंगों का इस्तेमाल न करें। ऑर्गेनिक, हर्बल या नेचुरल रंगों का उपयोग करें। ये बालों और त्वचा दोनों के लिए कम हानिकारक होते हैं।

होली खेलने के बाद ऐसे करें बालों की देखभाल


होली खेलने के बाद रंग को लंबे समय तक बालों में न रहने दें। पहले सादे पानी से रंग निकालें और फिर गुनगुने पानी से माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें। इससे रंग आसानी से निकल जाएगा और बालों को ज्यादा नुकसान भी नहीं होगा।

माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें
हार्श या केमिकल युक्त शैंपू से बचें। सल्फेट-फ्री या माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें, ताकि बालों की नमी बरकरार रहे।

डीप कंडीशनिंग करें
हेयरवॉश के बाद डीप कंडीशनिंग जरूर करें। आप हेयर मास्क या घरेलू उपाय जैसे दही और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बालों की खोई हुई नमी वापस आती है और वे फिर से मुलायम और चमकदार बनते हैं।

अगले दिन ऑयलिंग जरूर करें
होली के अगले दिन दोबारा बालों में तेल लगाएं। 1-2 घंटे तक तेल लगा रहने दें और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बालों को पोषण मिलता है और वे मजबूत बनते हैं।

हीट स्टाइलिंग से बचें
होली के बाद कुछ दिनों तक हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर या कर्लर का इस्तेमाल न करें। बाल पहले ही रंगों की वजह से कमजोर हो चुके होते हैं, इसलिए उन्हें आराम देना जरूरी है।

होली का त्योहार खुशियों और रंगों का है, लेकिन थोड़ी सी सावधानी आपको बालों की बड़ी समस्याओं से बचा सकती है। सही देखभाल के साथ आप होली का भरपूर आनंद ले सकती हैं और अपने बालों को हेल्दी, सिल्की और शाइनी बनाए रख सकती हैं। इस बार होली खेलें खुलकर, लेकिन समझदारी के साथ।

Share post:

Popular

More like this
Related