Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

कोलकाता, 6 मार्च 2021

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में बीती रात हुए एक बम धमाके में भाजपा के 6 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। इस बम धमाके में घायल हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस धमाके के पीछे तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को भाजपा के ये कार्यकर्ता एक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी कुछ अराजक तत्वों ने उन पर बम फेंक दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पास ही के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल हुए लोगों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जब कुछ लोगों ने उन पर बम फेंका उस वक्त वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

पुलिस ने इस मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी है। खबरों के अनुसार घायलों का अभी इलाज जारी है। वहीं गोसाबा विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जयंत नस्कर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भाजपा नेता वरुण प्रमाणिक ने कुछ उपद्रवियों की मिलीभगत से बम प्लांट करने की कोशिश की है।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 8 चरणों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में दोनों ही पार्टियां हर मोर्चे पर एक दूसरे को घेरने की कोशिश में लगी हुई हैं। कई मौकों पर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें देखी गई हैं। इसके अलावा हर तरीके से पश्चिम बंगाल के लोगों को लुभाने की कोशिश की जा रही है। बीजेपी इस बार पश्चिम बंगाल में बेहद मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। बंगाल में लोकसभा चुनावों में मिली सफलता को भाजपा विधानसभा चुनावों में भी भुनाना चाहती है। बहरहाल चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। अब देखना यह होगा की ऊंट किस करवट बैठता है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे।