नेहा सिंह राठौर का बड़ा आरोप: “वोटर लिस्ट रिवीजन के नाम पर बिहार के ग़रीबों को लिस्ट से हटाया जा रहा है”

नेहा सिंह राठौर का बड़ा आरोप: “वोटर लिस्ट रिवीजन के नाम पर बिहार के ग़रीबों को लिस्ट से हटाया जा रहा है”

Bihar Desk: लोकप्रिय लोकगायिका और सामाजिक कार्यकर्ता नेहा सिंह राठौर ने बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर सवाल खड़े किए हैं।
सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा अभियान एक “सुनियोजित षडयंत्र” है, जिसका मकसद पिछड़े, अति पिछड़े, दलित, मुसलमान और भूमिहीन वर्गों को वोटिंग लिस्ट से बाहर करना है।

नेहा सिंह राठौर ने कहा—
“हज़रात… हज़रात… हज़रात… वोटर लिस्ट रिवीजन के नाम पर बिहार के लाखों ग़रीब लोगों को वोटिंग लिस्ट से बाहर निकालने की साज़िश की जा रही है…”

उनका दावा है कि यह कदम आगामी बिहार विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है, ताकि कमजोर और वंचित वर्गों की लोकतांत्रिक हिस्सेदारी पर रोक लगाई जा सके।

नेहा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है और राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है।

? पूरा वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://youtu.be/EWfEVsj0yx8

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...