दिल्ली में घंटों बिजली कटौती से जनता परेशान, AAP ने BJP पर साधा निशाना, ‘बीजेपी सरकार में बिजली संकट क्यों?’

दिल्ली में घंटों बिजली कटौती से जनता परेशान, AAP ने BJP पर साधा निशाना, ‘बीजेपी सरकार में बिजली संकट क्यों?’

नई दिल्ली: दिल्ली में लगातार हो रही बिजली कटौती ने जनता को परेशानी में डाल दिया है। रोहिणी, जनकपुरी, विकासपुरी, द्वारका, शकरपुर समेत कई इलाकों में छह से आठ घंटे तक बिजली गुल रहने की शिकायतें मिल रही हैं। इसके चलते कई जगहों पर लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार की नीयत और योग्यता दोनों पर सवाल खड़े होते हैं।

जनता ने किया सड़कों पर प्रदर्शनदिल्ली के विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती के कारण जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बुराड़ी, छतरपुर, पालम कॉलोनी और हर्ष विहार में लोग सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सरकार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में पूरी तरह असफल रही है।

आतिशीआतिशी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब दिल्ली 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जानी जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी को सरकार चलाने का अनुभव नहीं है और न ही जनता की जरूरतों की परवाह। उन्होंने कहा, “जब से बीजेपी सत्ता में आई है, दिल्ली में बिजली की स्थिति बदतर हो गई है। पहले दिल्लीवाले बिजली कटौती से मुक्त थे, लेकिन अब फिर से इनवर्टर और जनरेटर के दिन लौट आए हैं।”

दिल्ली में लगातार बढ़ रही है बिजली कटौतीमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहिणी सेक्टर 22 में छह से आठ घंटे, जगतपुर गांव में आठ घंटे और करावल नगर में दो घंटे तक बिजली गुल रही। छतरपुर एक्सटेंशन में रोजाना तीन से चार घंटे की बिजली कटौती हो रही है। आम जनता सोशल मीडिया पर अपनी परेशानियों को लगातार साझा कर रही है।

‘बीजेपी की नीयत और योग्यता दोनों पर सवाल’आतिशी ने आगे कहा कि फरवरी 2015 से 2024 तक आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान दिल्ली देश का इकलौता ऐसा राज्य था जहां 24 घंटे बिजली मिलती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार बिजली कंपनियों से पैसा कमाने की जुगत में लगी है, जबकि जनता की परेशानियों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा, “जब अफसर और मंत्री इस बात में व्यस्त होंगे कि ट्रांसफार्मर लगाने से कितना पैसा बनाया जा सकता है, तब जनता को बिजली कैसे मिलेगी?”

बिजली संकट बना राजनीतिक बहस का केंद्रदिल्ली में बिजली संकट को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने हैं। बीजेपी ने इस मुद्दे पर अभी तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन जनता की बढ़ती नाराजगी को देखते हुए सरकार को जल्द कोई समाधान निकालना होगा।

Share post:

Popular

More like this
Related