Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

मॉरीशस में भारतीय समुदाय से PM मोदी ने भोजपुरी में की बात, भारत, वैश्विक सहयोग और सुरक्षा का मजबूत स्तंभ

मॉरीशस में भारतीय समुदाय से PM मोदी ने भोजपुरी में की बात, भारत, वैश्विक सहयोग और सुरक्षा का मजबूत स्तंभ

मॉरीशस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल एक मजबूत साझेदार के रूप में उभरा है, बल्कि कई देशों के लिए ढाल भी बना है। भारत का दृष्टिकोण पारस्परिक सम्मान, स्थिरता और क्षमता निर्माण पर आधारित रहा है। इसका ताजा उदाहरण पीएम मोदी का दो दिवसीय मॉरीशस दौरा है, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

मॉरीशस: भारत के सागर विजन का केंद्र
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के साथ पीएम मोदी ने सिविल सर्विस कॉलेज और एरिया हेल्थ सेंटर का उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं मॉरीशस की प्रशासनिक और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। पीएम मोदी ने मॉरीशस को भारत के लिए परिवार समान बताते हुए कहा कि जब मॉरीशस समृद्ध होता है, तो भारत सबसे पहले जश्न मनाता है। भारत की सहायता से बनी ये परियोजनाएं दोनों देशों के संबंधों को और गहरा करेंगी।

नेपाल, भूटान और बांग्लादेश में भारत का सहयोग
भारत ने नेपाल में जयनगर-कुर्था रेलवे लाइन का निर्माण किया, जो दोनों देशों के बीच पहला ब्रॉड-गेज यात्री रेलवे लिंक है। भूटान में भारत ने पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड अस्पताल का निर्माण किया, जिसका दूसरा चरण 2024 में पूरा हुआ। इसी तरह, बांग्लादेश में भारत ने अखौरा-अगरतला क्रॉस-बॉर्डर रेल लिंक, खुलना-मोंगला पोर्ट रेल लाइन और मैत्री सुपर थर्मल पावर प्लांट जैसी परियोजनाओं में मदद की।

अफगानिस्तान, सेशेल्स और अन्य देशों में भारत की भूमिका
अफगानिस्तान में भारत ने अफगान-भारत मैत्री बांध और अफगान संसद भवन का निर्माण किया। सेशेल्स में विक्टोरिया मजिस्ट्रेट कोर्ट की इमारत भारत की सहायता से बनी पहली बुनियादी ढांचा परियोजना थी। इसके अलावा, भारत ने 2020 में मॉरीशस में नए सुप्रीम कोर्ट भवन का भी निर्माण किया।

भारत: वैश्विक सहयोग की नई मिसाल
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकासशील देशों के साथ न केवल बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य परियोजनाओं में सहयोग किया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने में भी सहायता की। भारत की यह नीति उसे एक सशक्त वैश्विक सहयोगी और विकासशील राष्ट्रों का भरोसेमंद साथी बनाती है।

Share post:

Popular

More like this
Related