वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों का मुद्दा संसद में गूंजा, कांग्रेस ने की विस्तृत चर्चा की मांग

वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों का मुद्दा संसद में गूंजा, कांग्रेस ने की विस्तृत चर्चा की मांग

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में विपक्ष ने मतदाता सूची में अनियमितताओं का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में इस विषय पर विस्तृत चर्चा की मांग की, जिसका समर्थन अन्य विपक्षी दलों ने भी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में वोटर लिस्ट में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

विपक्ष ने की पारदर्शिता की मांग
राहुल गांधी ने कहा कि मतदाता सूची में व्यापक स्तर पर डुप्लीकेट नाम जोड़ने और मनमाने ढंग से नाम हटाने के कई मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा, “पूरा विपक्ष बस यही मांग कर रहा है कि इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि यह चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता से जुड़ा हुआ है।” कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक बयान में चुनाव आयोग पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए दबाव डालने की बात कही।

कांग्रेस और टीएमसी ने किया राज्यसभा से वॉकआउट
वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों पर चर्चा की अनुमति न मिलने के कारण कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस सांसद अजय माकन ने कहा, “हमने स्थगन प्रस्ताव दिया था क्योंकि चुनाव आयोग ने खुद माना है कि देशभर में कई मतदाताओं के पास एक ही मतदाता सूची संख्या है। चुनाव से पहले अचानक नाम काटे या जोड़े जाते हैं, जिससे निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं।”

आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना
आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने भी सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “सत्ता में बैठी पार्टी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर फर्जी मतदाता बनवा रही है। महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पहले ही ऐसा हो चुका है, और अब पश्चिम बंगाल में भी यह प्रक्रिया शुरू हो गई है।”

चर्चा की मांग पर अड़ा विपक्ष
विपक्षी दलों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जब तक इस मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा नहीं होगी, तब तक वे इसे बार-बार उठाते रहेंगे। कांग्रेस ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए इस विषय पर खुली बहस आवश्यक है, ताकि जनता को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया का भरोसा मिल सके।

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...