75 साल का मुख्यमंत्री… बिहार को ‘खटारा गाड़ी’ नहीं चाहिए: तेजस्वी का नीतीश पर तंज

75 साल का मुख्यमंत्री… बिहार को ‘खटारा गाड़ी’ नहीं चाहिए: तेजस्वी का नीतीश पर तंज

पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब बिहार को ‘खटारा गाड़ी’ नहीं, बल्कि नई गाड़ी चाहिए। तेजस्वी ने यह बयान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उम्र पर तंज कसते हुए दिया। उन्होंने कहा कि जब रिटायरमेंट की उम्र 60 साल है, तो 75 साल का मुख्यमंत्री क्यों चाहिए?

नीतीश को दो बार बचाया – तेजस्वी
बुधवार को तेजस्वी यादव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि उन्होंने खुद दो बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके पद पर बने रहने और जेडीयू को टूटने से बचाने में मदद की। उन्होंने कहा, “नीतीश जी यह मत भूलिए कि दो बार हमने आपको मुख्यमंत्री बनाया, नहीं तो आपकी सरकार कब की गिर चुकी होती।”

तेजस्वी ने जेडीयू की वर्तमान स्थिति पर तंज कसते हुए कहा कि आज उनकी पार्टी तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को यह समझ लेना चाहिए कि अब जनता उनकी राजनीति से ऊब चुकी है और बिहार को नई सोच, नई ऊर्जा वाली सरकार चाहिए।

“नीतीश कुमार ने पूरे ब्रह्मांड को बनाया!”
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस बयान पर भी कटाक्ष किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने ही लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाया था। इस पर तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा, “नीतीश कुमार की मानें तो उन्होंने ही पूरे ब्रह्मांड को बनाया है।”

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार को यह याद रखना चाहिए कि लालू यादव उनसे पहले ही दो बार विधायक और एक बार सांसद बन चुके थे। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार को लगता है कि 2005 में जब वे मुख्यमंत्री बने, तभी दुनिया का जन्म हुआ। लेकिन हकीकत यह है कि लालू यादव जी ने न जाने कितने नेताओं को बनाया और प्रधानमंत्री बनने में मदद की।”

नीतीश-तेजस्वी के बीच तीखी बहस
बिहार विधानसभा के संयुक्त सत्र के दौरान मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। तेजस्वी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा कि अब जनता उनके ‘सुशासन’ के दावों पर विश्वास नहीं करती।

बिहार की राजनीति में इस बयानबाजी से सियासी तापमान बढ़ गया है। आगामी चुनावों को देखते हुए तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर हमलावर हैं। अब देखना यह होगा कि जेडीयू इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है और बिहार की जनता आगामी चुनाव में किसे समर्थन देती है।

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...