Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

यमुना सफाई पर मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा बयान, केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

यमुना सफाई पर मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा बयान, केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बुधवार को यमुना घाट का निरीक्षण किया और नदी की सफाई को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने यमुना की सफाई के लिए कुछ नहीं किया। वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार यमुना की सफाई को लेकर पूरी तरह संकल्पित है और इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

भाजपा सरकार का यमुना सफाई पर फोकस
मंत्री वर्मा ने कहा कि यमुना में गिरने वाले 18 बड़े नालों को साफ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नदी में मौजूद केमिकल वेस्ट को हटाने के लिए भी सरकार काम कर रही है। यमुना फ्रंट रिवर बनाने की दिशा में लगातार काम जारी है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मुहिम के तहत हम यमुना की सफाई को लेकर प्रतिबद्ध हैं। सरकार के पास पर्याप्त संसाधन हैं और जल्द ही इसका असर नजर आएगा। अब तक कई टन कचरा हटाया जा चुका है।”

यमुना टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
यमुना की सफाई के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। मंत्री वर्मा ने बताया कि जल्द ही नदी में फेरी सेवा शुरू की जाएगी, जिससे लोगों को एक पिकअप और ड्रॉप पॉइंट मिलेगा। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे सरकार के इस अभियान में सहयोग करें। मंत्री ने कहा, “यमुना की सफाई में कई विभागों का सहयोग मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। इसी वजह से दिल्ली में डबल इंजन सरकार की जरूरत थी। इस बार छठ पर्व भी शानदार तरीके से मनाया जाएगा।”

केजरीवाल सरकार पर लगाए घोटालों के आरोप
प्रवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “केजरीवाल सरकार के कार्यकाल में घोटाले ही घोटाले हुए। हर प्रोजेक्ट में हजारों करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई। जो काम छह महीने में पूरा होना चाहिए था, उसे सालों तक लटकाया गया।”

केजरीवाल के राज्यसभा जाने पर भी किया कटाक्ष
अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की अटकलों पर टिप्पणी करते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा, “मैं पहले से कह रहा था कि दिल्ली में हारने के बाद केजरीवाल पंजाब भाग जाएंगे। अब, उनकी वहां सरकार है और वे उसे बचाना चाहते हैं। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि वे राज्यसभा सांसद बनते हैं या पंजाब के मुख्यमंत्री बने रहते हैं।”

मंत्री वर्मा के इन बयानों के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि आम आदमी पार्टी इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...