हेल्थ पर CAG की दूसरी रिपोर्ट पर बवाल: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने AAP सरकार पर साधा निशाना, कहा- कोविड-19 में लोग ऑक्सीजन के लिए तरस रहे

हेल्थ पर CAG की दूसरी रिपोर्ट पर बवाल: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने AAP सरकार पर साधा निशाना, कहा- कोविड-19 में लोग ऑक्सीजन के लिए तरस रहे

नई दिल्ली: दिल्ली में हाल ही में पेश की गई नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट को लेकर सियासत तेज हो गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब कोविड-19 महामारी के दौरान लोग ऑक्सीजन और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रहे थे, तब AAP सरकार शीशमहल बनाने में व्यस्त थी।

कोविड संकट में सरकार की लापरवाही
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कैग रिपोर्ट के मुताबिक, 2016-22 के दौरान चार बड़े अस्पतालों—राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, एलएनजेपी, जनकपुरी स्पेशलिटी हॉस्पिटल और चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय—के लिए आवंटित फंड का पूरी तरह इस्तेमाल नहीं किया गया। इसके चलते अस्पतालों की हालत बद से बदतर हो गई और मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने आगे बताया कि दिल्ली सरकार कोविड-19 के लिए मिले आपातकालीन फंड का संपूर्ण उपयोग नहीं कर पाई, जिससे राजधानी के स्वास्थ्य ढांचे पर गहरा असर पड़ा। उन्होंने कहा, “दिल्ली सरकार की लापरवाही के कारण गर्भवती महिलाओं को उचित आहार तक नहीं मिल सका।”

स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली उजागर
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 2016-17 में 10,000 नए बेड जोड़ने का वादा किया गया था, लेकिन सिर्फ 1,367 बेड ही जोड़े गए। उन्होंने आरोप लगाया कि “AAP सरकार ने निजी अस्पतालों के साथ मिलीभगत की और उन पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की, जिससे सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गईं।”

कैग रिपोर्ट के हवाले से मंत्री ने बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में 21% कर्मचारियों की कमी रही, जिसमें डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की भारी किल्लत शामिल थी। इससे मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

दवा घोटाले का आरोप
मंत्री पंकज कुमार सिंह ने AAP सरकार पर दवाइयों की खरीद में भी घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “केजरीवाल सरकार ने ब्लैकलिस्टेड कंपनियों से दवाइयां खरीदीं, जिसमें एक्सपायर्ड दवाइयों का भी इस्तेमाल किया गया। अस्पतालों को लोकल दुकानों से दवाइयां मंगवानी पड़ीं, जिससे भारी वित्तीय नुकसान हुआ।”

इसके अलावा, अस्पतालों में जरूरी चिकित्सा उपकरणों और एम्बुलेंस की भी कमी पाई गई। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि सरकार ने अस्पतालों में दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की ठीक से जांच नहीं की।

HIMS सिस्टम लागू करेगी सरकार
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार अब “अस्पताल इंफो मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS)” लागू करने जा रही है, जिससे मरीजों को ऑनलाइन माध्यम से भी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ऐसी लापरवाही न हो।”

कैग रिपोर्ट पर दिल्ली विधानसभा में भी चर्चा होने जा रही है, जहां विपक्ष द्वारा आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ घोटालों को उजागर करने की तैयारी की जा रही है।

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...