यूपी विधानसभा बजट सत्र का आज से आगाज, विपक्ष के तीखे सवालों की तैयारी, महाकुंभ हादसे पर हंगामा में के आसार

यूपी विधानसभा बजट सत्र का आज से आगाज, विपक्ष के तीखे सवालों की तैयारी, महाकुंभ हादसे पर हंगामा में के आसार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो 5 मार्च तक चलेगा। पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सदन को संबोधित करेंगी। वहीं, 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा।

विपक्ष के तेवर होंगे तीखे
बजट सत्र के दौरान विपक्षी दल सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी में हैं। इनमें मिल्कीपुर उपचुनाव, कुंभ हादसा, संभल हिंसा और जातीय जनगणना जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। विपक्ष इन मामलों पर सरकार से जवाब मांग सकता है, जिससे सदन में हंगामे की संभावना बनी हुई है।

सत्ताधारी दल की रणनीति तैयार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा और सहयोगी दलों के विधायकों को सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने भी विधायकों को संयमित, तार्किक और गरिमा के साथ विपक्ष के सवालों का जवाब देने की सलाह दी है।

बजट पर 19 फरवरी को होगी चर्चा
19 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी, जिसमें सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलों से संसदीय मर्यादा बनाए रखने और सार्थक चर्चा करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री का विपक्ष को संदेश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों से जनहित के मुद्दों को सदन में रखने और स्वस्थ चर्चा के माध्यम से प्रदेश के विकास में सहयोग देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि संसद में बाधाएं न आएं, इसका ध्यान सभी सदस्यों को रखना चाहिए।

विधानसभा सत्र की प्रमुख तिथियां:
19 फरवरी: राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा
20 फरवरी: उत्तर प्रदेश का बजट पेश होगा
5 मार्च: बजट सत्र का समापन संभावित

इस बजट सत्र में सरकार आगामी वित्तीय वर्ष की योजनाओं और नीतियों का खाका प्रस्तुत करेगी, जिससे प्रदेश के विकास को गति मिलेगी।

Share post:

Popular

More like this
Related