दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, दहशत में लोग, दिल्ली पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, दहशत में लोग, दिल्ली पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नई दिल्ली: सोमवार सुबह दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटकों से लोगों में हड़कंप मच गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र दिल्ली के आसपास पांच किलोमीटर की गहराई पर बताया जा रहा है। सुबह 5:36 बजे आए इन झटकों से कई इलाकों में लोगों की नींद टूट गई, और वे डर के मारे घरों से बाहर भागने लगे।

भूकंप के झटकों से मची अफरा-तफरी
भूकंप के तेज झटकों ने दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुड़गांव और गाजियाबाद समेत पूरे NCR को हिला दिया। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने पहली बार इतने तेज झटके महसूस किए। कुछ ने झटकों के साथ तेज आवाजें भी सुनीं, मानो कुछ टूट रहा हो।

पुरानी दिल्ली के संजीव शर्मा ने बताया, “झटके इतने तेज थे कि हमें समझ ही नहीं आया कि क्या करें। ऐसा लग रहा था कि जमीन फट जाएगी। हम तुरंत घर से बाहर आ गए। कुछ देर बाद दोबारा हल्के झटके महसूस हुए, लेकिन पहली बार इतनी तीव्रता का भूकंप देखा।”

दिल्ली निवासी सुमन शर्मा ने कहा, “नींद में थी, तभी तेज आवाज आई और लगा कि जमीन के नीचे कुछ टूट रहा है। डर के मारे मैं अपने 5 साल के बेटे को लेकर सीढ़ियों से भागी। बाहर देखा तो सभी लोग घरों से बाहर खड़े थे।”

पीएम मोदी ने की शांति बनाए रखने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लोगों से शांत और सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने लिखा, “दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सभी से अनुरोध है कि सुरक्षा सावधानियों का पालन करें और संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहें। अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।”

भूकंप से नुकसान की कोई खबर नहीं

दिल्ली पुलिस ने भूकंप के बाद हेल्पलाइन नंबर 112 जारी किया और कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें। फिलहाल इस भूकंप से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...