भद्दे कमेंट के माामले में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जल्द सुनवाई की मांग की, CJI ने फिलहाल नहीं दी क्लेरिटी

भद्दे कमेंट के माामले में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जल्द सुनवाई की मांग की, CJI ने फिलहाल नहीं दी क्लेरिटी

नई दिल्ली: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ दर्ज कई एफआईआर को लेकर मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में भद्दी और विवादास्पद टिप्पणियों के मामले में इलाहाबादिया ने अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि उनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में दर्ज एफआईआर को एक साथ जोड़ा जाए।

रणवीर इलाहाबादिया की ओर से पेश वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने चीफ जस्टिस संजीव खन्ना से इस मामले की जल्द सुनवाई की मांग की। हालांकि, CJI ने तत्काल सुनवाई की तारीख देने से इनकार कर दिया और कहा कि इसके लिए मेंशनिंग की जरूरत नहीं है। साथ ही, उन्होंने रणवीर इलाहाबादिया के वकील को पहले रजिस्ट्री से संपर्क करने का निर्देश दिया।

मुंबई पुलिस के सामने पेश होने का आदेश

इस विवाद के बीच मुंबई पुलिस ने रणवीर इलाहाबादिया को पूछताछ के लिए दोबारा समन भेजा है। उन्हें गुरुवार को अपना बयान दर्ज कराना था, लेकिन वह पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचे। अब उन्हें आज खार थाने में हाजिर होने का आदेश दिया गया है।

महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने शो के होस्ट और कॉमेडियन समय रैना को भी अगले पांच दिनों के भीतर पेश होने के लिए कहा है। एक अधिकारी के अनुसार, रणवीर इलाहाबादिया ने पहले मीडिया से खतरे का हवाला देते हुए पेशी से बचने की कोशिश की थी, लेकिन अब उन्हें स्पष्ट रूप से बता दिया गया है कि वे पूछताछ से बच नहीं सकते।

अमेरिका में समय रैना 

समय रैना फिलहाल अमेरिका में हैं और उन्होंने जांच अधिकारियों से पेश होने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। मुंबई पुलिस ने उन्हें 17 फरवरी से पहले बयान दर्ज कराने के लिए कहा है, जबकि साइबर प्रकोष्ठ ने उन्हें 18 फरवरी को तलब किया है।

गुवाहाटी में दर्ज मामलों की जांच के लिए असम पुलिस की एक टीम भी मुंबई पहुंची है। असम पुलिस ने रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्वा मखीजा को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा है। गुवाहाटी के संयुक्त पुलिस आयुक्त अंकुर जैन के अनुसार, हास्य कलाकारों को चार दिनों के भीतर पेश होना होगा।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा नोटिस

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्वा मखीजा, जसप्रीत सिंह, आशीष चंचलानी और शो के निर्माता तुषार पुजारी व सौरभ बोथरा को 17 फरवरी को दिल्ली में पेश होने का नोटिस भेजा है। महाराष्ट्र साइबर विभाग ने भी 40 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है।

हालांकि, रणवीर इलाहाबादिया ने विवाद के बाद एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है, लेकिन यह मुद्दा लगातार बढ़ता जा रहा है। शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने इसे संसद में उठाते हुए सोशल मीडिया के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की है।

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...