दिल्ली चुनाव: सीलमपुर में बवाल, बीजेपी ने लगाया बुर्के में फर्जी वोटिंग का आरोप, कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आमने सामने

दिल्ली चुनाव: सीलमपुर में बवाल, बीजेपी ने लगाया बुर्के में फर्जी वोटिंग का आरोप, कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आमने सामने

नई दिल्ली, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। 1.56 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सीधा मुकाबला बताया जा रहा है, जबकि कांग्रेस भी अपनी खोई जमीन तलाशने की कोशिश में है।

सीलमपुर में फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा
सीलमपुर में मतदान के दौरान बीजेपी ने बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया, जिसके बाद वहां हंगामा मच गया। बीजेपी समर्थकों ने इस मुद्दे पर नारेबाजी की, जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इसे भाजपा की साजिश करार दिया। वहीं, आप नेता सौरभ भारद्वाज और मनीष सिसोदिया ने बीजेपी समर्थकों पर चुनाव में पैसे बांटने का आरोप लगाया।

बीजेपी उम्मीदवार के आरोप के बाद भिड़े कार्यकर्ता
आर्यन पब्लिक स्कूल, ब्रह्मपुरी में बने मतदान केंद्र पर बीजेपी उम्मीदवार ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया, जिसके बाद आप, कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। माहौल गरमाने पर पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी
चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अर्धसैनिक बलों की 200 से ज्यादा कंपनियां और 35,000 से अधिक दिल्ली पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। लगभग 3,000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां ड्रोन के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है।

8 फरवरी को आएंगे चुनाव परिणाम
इस बार के चुनाव में यमुना की सफाई, भ्रष्टाचार, और सड़कें प्रमुख मुद्दे रहे हैं। अगर आम आदमी पार्टी जीतती है, तो वह लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगी। वहीं, बीजेपी 25 साल से सत्ता से बाहर है और कांग्रेस 2013 के बाद पहली बार वापसी की कोशिश कर रही है। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...