“दिल्ली को बेईमानों से मुक्त कराने का समय आ गया” – अमित शाह का AAP पर तीखा हमला

“दिल्ली को बेईमानों से मुक्त कराने का समय आ गया” – अमित शाह का AAP पर तीखा हमला

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है, और सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी (AAP) और अरविंद केजरीवाल पर करारा प्रहार किया।

“दिल्ली को घोटालेबाजों से बचाने का वक्त”
बिजवासन में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, “दिल्ली को शराब माफियाओं, घोटालेबाजों और कट्टर बेईमानों से मुक्त कराने का समय आ गया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में AAP सरकार ने दिल्ली को भ्रष्टाचार, कूड़ा-कचरा, जहरीला पानी, तुष्टिकरण और धोखे के अलावा कुछ नहीं दिया।

AAP पर बड़े घोटालों के आरोप
अमित शाह ने AAP सरकार पर कई घोटालों के आरोप लगाए, जिनमें शराब घोटाला, फर्जी टेस्ट घोटाला और बुनियादी सुविधाओं में लापरवाही शामिल है। उन्होंने कहा, “मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर 65,000 फर्जी टेस्ट कराकर घोटाला किया गया। दिल्ली में सड़कों की हालत इतनी खराब है कि पता नहीं चलता सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क।”

“बारिश में आधी दिल्ली बन जाती है तालाब”
गृह मंत्री ने दिल्ली में जलभराव की समस्या को लेकर भी AAP सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “बारिश में बिजवासन ही नहीं, बल्कि आधी दिल्ली तालाब बन जाती है।”

अमित शाह के इस बयान के बाद दिल्ली का चुनावी माहौल और गरमा गया है। बीजेपी और AAP के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है, जबकि जनता अब मतदान के दिन अपने फैसले का इंतजार कर रही है।

Share post:

Popular

More like this
Related