अरविंद केजरीवाल पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का हमला, सीएजी रिपोर्ट पर बहस की दी चुनौती

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा, “क्या उन्होंने अपनी सीएजी रिपोर्ट पढ़ी है? वह हमारे (कांग्रेस) खिलाफ फर्जी ड्राफ्ट सीएजी रिपोर्ट लेकर पूरे देश में घूमते थे। अब जब उनके खिलाफ इतनी सारी सीएजी रिपोर्ट आ गई हैं, तो उनका मुंह क्यों बंद है?”

पवन खेड़ा ने आगे कहा कि अगर केजरीवाल में हिम्मत है, तो वे अपनी सीएजी रिपोर्ट पर कांग्रेस के साथ बहस करें। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस के खिलाफ आरोप लग रहे थे, तब केजरीवाल हर जगह उस रिपोर्ट को लेकर प्रचार कर रहे थे, लेकिन अब जब खुद उनकी सरकार पर सवाल उठे हैं, तो वे चुप्पी साधे हुए हैं।

पवन खेड़ा के इस बयान के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि अरविंद केजरीवाल इस चुनौती पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Share post:

Popular

More like this
Related