प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़: मौनी अमावस्या स्नान के दौरान अफरा-तफरी, कई श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़: मौनी अमावस्या स्नान के दौरान अफरा-तफरी, कई श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अवसर पर करोड़ों श्रद्धालु अमृत स्नान के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान संगम नोज पर अत्यधिक भीड़ जमा हो गई, जिससे भगदड़ मच गई। इस हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें पुलिस और सुरक्षाबलों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल श्रद्धालुओं के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया
घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। सुरक्षाबलों ने स्थिति को संभालते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला।

परिजनों से बिछड़े श्रद्धालु, मेले में अफरा-तफरी
भगदड़ के चलते कई लोग अपने परिजनों से बिछड़ गए, जिससे मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपनों की तलाश में इधर-उधर भागते नजर आए। पुलिस और प्रशासन श्रद्धालुओं को सहायता प्रदान करने में जुटा रहा।

मौके पर बिखरी रहीं चप्पलें, पर्स और कपड़े
घटना के बाद मेले के कई स्थानों पर श्रद्धालुओं की चप्पलें, पर्स और कपड़े बिखरे हुए दिखाई दिए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग लगाई थी, लेकिन भीड़ अनियंत्रित हो गई और लोग बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने लगे।

अफवाहों पर ध्यान ना दें: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि वो अफवाहों पर ध्यान ना दें, क्योंकि नुकसान नकारात्मक अफवाहों से ही हुआ है. सभी श्रद्धालु संयम से काम लें. सीएम योगी ने आगे कहा कि अब हालात नियंत्रण में हैं और सभी अखाड़े स्नान के लिए सहमत हैं.

पुलिस और सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा
देर रात हुई इस भगदड़ के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए स्थिति पर काबू पाया। कई श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि श्रद्धालु धैर्य बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...