काली पड़ी आर्टिफिशियल ज्वेलरी को घर पर आसानी से चमकाएं, बस ये टिप्स करें फॉलो

द फ्रंट डेस्क, अधिकतर महिलाएं और लड़कियां आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं, लेकिन समय के साथ इनका रंग काला पड़ने लगता है, जिससे कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। अगर आपकी आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी खराब हो चुकी है और आप उसे नया जैसा बनाना चाहती हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं। कुछ आसान घरेलू उपायों से आप अपनी ज्वेलरी को फिर से चमकदार बना सकती हैं।

बेकिंग सोडा और पानी का इस्तेमाल करें
बेकिंग सोडा और पानी की मदद से आप अपनी ज्वेलरी को चमका सकती हैं। एक छोटे कटोरे में बेकिंग सोडा और थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। पुराने टूथब्रश या मुलायम कपड़े की मदद से इस पेस्ट को ज्वेलरी पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें। कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें, आप देखेंगे कि आपकी ज्वेलरी फिर से चमक उठी है।

सिरके से साफ करें
सिरका भी ज्वेलरी का कालापन दूर करने में बेहद कारगर है। सिरका और पानी बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट तैयार करें।इस पेस्ट को टूथब्रश पर लगाकर ज्वेलरी पर 5-10 मिनट तक रगड़ें, फिर साफ पानी से धोकर मुलायम कपड़े से पोंछ लें।

टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें
टूथपेस्ट भी ज्वेलरी को चमकाने का आसान तरीका है। पुराने टूथब्रश पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं और ज्वेलरी पर धीरे-धीरे रगड़ें, कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें और कपड़े से सुखा लें। बर्तन धोने का लिक्विड भी है उपयोगी। मुलायम कपड़े को बर्तन धोने वाले लिक्विड में डुबोकर ज्वेलरी पर हल्के हाथ से रगड़ें। ऐसा करने से ज्वेलरी का कालापन दूर हो जाएगा और वह नई जैसी दिखने लगेगी।

सफाई के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
हमेशा नम ब्रश का इस्तेमाल करें।
कठोर रसायनों से बचें।
सॉफ्ट कपड़े का उपयोग करें।
ज्वेलरी को जरूरत से ज्यादा न रगड़ें।

इन आसान टिप्स को अपनाकर आप अपनी आर्टिफिशियल ज्वेलरी को फिर से नया बना सकती हैं। यह न केवल आपकी ज्वेलरी की खूबसूरती बढ़ाएगा, बल्कि आपको लंबे समय तक इसे इस्तेमाल करने का मौका भी देगा।

Share post:

Popular

More like this
Related