‘स्काई फोर्स’ का दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस में जलवा, 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म का बनाया रिकॉर्ड

‘स्काई फोर्स’ का दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस में जलवा, 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म का बनाया रिकॉर्ड

Sky Force Box Office Collection Day2: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया स्टारर फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया है। 24 जनवरी को रिलीज हुई इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 15.30 करोड़ रुपए की धमाकेदार कमाई की। वीकेंड की शुरुआत के साथ फिल्म की रफ्तार और तेज हो गई और शनिवार को ‘स्काई फोर्स’ ने 26.30 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली। इसके साथ ही दो दिन में फिल्म का कुल कलेक्शन 42 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनी ‘स्काई फोर्स’
अपने दो दिनों के कलेक्शन के साथ ‘स्काई फोर्स’ साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। इससे पहले 17 जनवरी को रिलीज हुई कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ ने अब तक 15.55 करोड़ रुपए कमाए हैं, जबकि राशा थडानी की ‘आजाद’ ने 6.77 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं, 10 जनवरी को रिलीज हुई सोनू सूद की ‘फतेह’ बॉक्स ऑफिस पर 12.86 करोड़ रुपए ही कमा पाई।

फिल्म का बजट और कहानी
संदीप केवलानी द्वारा निर्देशित ‘स्काई फोर्स’ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एयरफोर्स से जुड़े खतरनाक स्टंट्स और एक रोमांचक कहानी दिखाई गई है। फिल्म का बजट करीब 160 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। अक्षय कुमार ने फिल्म में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। वहीं, वीर पहाड़िया ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में सारा अली खान और डायना पेंटी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आई हैं।

दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स
‘स्काई फोर्स’ को दर्शकों और क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। एयरफोर्स मिशन पर आधारित इस फिल्म के दमदार एक्शन सीक्वेंस और अक्षय कुमार के शानदार प्रदर्शन की खूब तारीफ हो रही है। वीर पहाड़िया ने अपने पहले ही प्रोजेक्ट में अपनी मौजूदगी का अहसास कराया है।

Share post:

Popular

More like this
Related