निरंजनी अखाड़ा बना वैश्विक चर्चा का केंद्र…लॉरेन पॉवेल जॉब्स, अंबानी, हनी सिंह से लेकर अखिलेश यादव जैसी बड़ी हस्तियां जुड़ी

निरंजनी अखाड़ा बना वैश्विक चर्चा का केंद्र…लॉरेन पॉवेल जॉब्स, अंबानी, हनी सिंह से लेकर अखिलेश यादव जैसी बड़ी हस्तियां जुड़ी

निरंजनी अखाड़ा हाल ही में तब चर्चा में आया जब एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स ने सनातन धर्म अपनाते हुए महाकुंभ में कल्पवास किया। वे आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज के कैंप में ठहरी हुई हैं। इस घटना ने अखाड़े की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा किया है।

दुनिया की मशहूर हस्तियां अखाड़े से जुड़ीं

लॉरेन पॉवेल जॉब्स के अलावा, देश और दुनिया की कई मशहूर हस्तियां इस अखाड़े से जुड़ी हैं। इनमें प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी, क्रिकेटर सुरेश रैना और ऋषभ पंत, गायक हनी सिंह, और अभिनेत्री कंगना रनौत शामिल हैं। इन सभी ने निरंजनी अखाड़े के संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया है।

साध्वी हर्षा रिछारिया चर्चे में

निरंजनी अखाड़े से जुड़ीं साध्वी हर्षा रिछारिया भी महाकुंभ में प्रमुखता से चर्चा में हैं। इसके अलावा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस अखाड़े में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।

80 प्रतिशत साधु-संत उच्च शिक्षित

निरंजनी अखाड़े की एक महत्वपूर्ण विशेषता इसके साधुओं की उच्च शिक्षा और विद्वता है। यहां के करीब 80 प्रतिशत साधु-संत हाइली एजुकेटेड हैं, जिनमें प्रोफेसर, डॉक्टर, इंजीनियर, और उच्च पदों पर रह चुके आईएएस और आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।

आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी

अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी के आध्यात्मिक ज्ञान से प्रभावित होकर कई हस्तियां इस अखाड़े से जुड़ चुकी हैं। यहां भगवान शिव के बड़े पुत्र भगवान कार्तिकेय को आराध्य माना जाता है। उनकी आध्यात्मिक क्षमता और ज्ञान से प्रभावित होकर लोग उनके अनुयायी बन जाते हैं।

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...