Ajay Alok: पूर्व जदयू नेता अजय आलोक भाजपा में शामिल, अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में BJP की सदस्यता ग्रहण की

Ajay Alok: पूर्व जदयू नेता अजय आलोक भाजपा में शामिल, अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में BJP की सदस्यता ग्रहण की

पूर्व जदयू (JDU) नेता अजय आलोक भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा में आकर मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं अपने परिवार में ही आया हूं, जिसके मुखिया मोदी जी हैं। अगर मेरा एक प्रतिशत योगदान भी मोदी विजन में हो सका तो यह मेरे लिए गर्व की बात होगी।

नीतीश कुमार पर साधा निशाना
भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा कि नीतीश कुमार को बहुत लोग पलटीमार कहते हैं, जो बिल्कुल सही है। उन्होंने ही 87 साल बाद जेल मैन्युअल में संशोधन किया था और यह क्लॉज डाला था कि अगर सरकारी सेवक की हत्या होगी तो उसे कभी रिहा नहीं किया जाएगा। अब आनंद मोहन और बाकी कैदियों को उन्हें रिहा करना था इसलिए उन्होंने संशोधन किया।

Share post:

Popular

More like this
Related