Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

न्यूजीलैंड,14 फरवरी 2021

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में नए कोरोना वायरस के केस सामने आने के बाद तीन दिन का लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया गया है. न्यूजीलैंड (New zealand) सरकार की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि रविवार रात से ये लॉकडाउन लागू हो जाएगा. न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने कैबिनेट के महत्वपूर्ण सदस्यों के साथ बैठक करने के बाद लॉकडाउन का फैसला लिया है. जेसिंडा अर्डर्न ने बताया कि बाकी देश को भी अत्यधिक प्रतिबंधों के अंदर रखा जाएगा, ताकि ऑकलैंड शहर के अलावा बाकी जगह लॉकडाउन न लगाना पड़े.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑकलैंड में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिसकी पहचान नहीं की गई है. इसके बाद एतिहातन शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया. हालात की गंभीरता को इसी से समझा जा सकता है कि अर्डर्न ने अपने सभी प्लान कैंसिल कर दिए हैं. वे ऑकलैंड में कोरोना वायरस को रोकने के लिए अहम फैसले लेने के लिए राजधानी वेलिंग्टन आ गई हैं. बता दें रविवार को अर्डरन बिग गे आउट, ऑकलैंड उत्सव में भाग लेने वाली थीं.

भारत का रिकवरी रेट अन्‍य देशों के मुकाबले बेहतर
जबकि भारत कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ मजबूत जंग लड़ रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत में एक अक्टूबर 2020 से लगातार कोविड-19 से होने वाली दैनिक मौतों की संख्या में गिरावट आ रही है जबकि मरीजों के ठीक होने की दर दुनिया में सबसे बेहतर दरों में एक है. मंत्रालय ने कहा, ‘एक अक्टूबर 2020 से देश में कोविड-19 से मृत्युदर में लगातार गिरावट आ रही है. आज की तारीख तक मृत्युदर 1.5 प्रतिशत (1.43 प्रतिशत) से कम है. भारत में संक्रमितों के अनुपात में मृत्यु दर दुनिया की सबसे कम मृत्यु दर में एक है.’ मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या 1,06,11,731 हो गई है जिनमें से 11,016 मरीज गत 24 घंटे में ठीक हुए हैं.

मंत्रालय ने रेखांकित किया, ‘भारत में कोविड-19 से ठीक होने की दर 97.31 प्रतिशत है जो दुनिया में सबसे उच्च दरों में से एक है. रविवार तक कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों एवं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में अंतर 1,04,74,164 रहा.’ मंत्रालय ने बताया कि अब तक 82 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंटलाइन कर्मियों का कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया है.

मंत्रालय ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे तक 1,72,852 टीकाकरण सत्रों में कुल 82,63,858 लाभार्थियों को टीका लगाया गया है जिनमें 59,84,018 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली खुराक जबकि 23,628 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है. वहीं 22,56,212 फ्रंटलाइन कर्मियों को भी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है. टीके की पहली खुराक देने के 28 दिन बाद दूसरी खुराक देने की शुरुआत शनिवार को की गई. टीकाकरण अभियान के 29वें दिन (13 फरवरी को) कुल 2,96,211लाभार्थियों को टीका लगाया गया. कुल 8,071 सत्र में 2,72,583 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई जबकि 23,628 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई.

मंत्रालय ने बताया, ‘प्रत्येक दिन देश में टीकाकरण में प्रगति हो रही है और टीकाकरण के 68.55 फीसदी लाभार्थी 10 राज्यों के हैं.’ मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस से गत 24 घंटे में ठीक हुए मरीजों में 81.58 प्रतिशत छह राज्यों में सीमित हैं. केरल में एक दिन में सबसे अधिक 5,835 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जबकि गत 24 घंटे में 1,773 मरीजों के ठीक होने के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा. इस अवधि में तमलिनाडु में 482 मरीजों ने बीमारी को मात दी.