पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती हुईं हैं। सूत्रों के अनुसार वह अपने रूटीन जांच के लिए अस्पताल गईं हैं। पिछले साल भी सोनिया गांधी का इलाज गंगा राम हॉस्पिटल में हुआ था। 12 जून को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें 18 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी। पिछले साल सोनिया गांधी दो बार कोरोना संक्रमित हो गईं थी।




