विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का दावा- अफगानिस्तान से सुरक्षा के लिए

विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का दावा- अफगानिस्तान से सुरक्षा के लिए

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने दावा किया है कि अमेरिका उसे एक बार फिर फंड्स मुहैया करा सकता है। बिलावल ने कहा है कि अमेरिका ने अफगानिस्तान से लगती सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने और सीमापार आतंकवाद को रोकने के लिए उसे फंड्स भेजने पर सहमति जताई है।

गौरतलब है कि बिलावल 14 से 21 दिसंबर के बीच वॉशिंगटन दौर पर थे। यहां उन्होंने कई अमेरिकी नेताओं से मुलाकात की और यूएन में जी77-चीन के साथ एक मंत्रियों की कॉन्फ्रेंस की भी अध्यक्षता की थी। जी-77 यूएन के अंतर्गत ही विकासशील देशों के लिए समझौते करने वाला एक अहम गुट है। बिलावल ने कहा कि अमेरिका दौरे पर उन्होंने यहां सांसदों से पाकिस्तान को सीमा सुरक्षा के लिए फंड्स मुहैया कराने पर बात की थी।

भुट्टो ने बताया कि अमेरिका के दो वरिष्ठ सांसद- न्यू जर्सी के बॉब मेनेंडेज और दक्षिण कैरोलाइना के लिंडसे ग्राहम ने उनसे कहा कि 2023 के बजट में उन्हें पाकिस्तान की मदद के लिए सीमा सुरक्षा से जुड़े फंड्स मिले हैं। बता दें कि सांसद मेनेंडेज इस वक्त सीनेट की विदेश मामलों की कमेटी का हिस्सा हैं, जबकि सीनेटर ग्राहम न्याय मामलों की कमेटी के प्रमुख हैं। भुट्टो ने इन दोनों सांसदों के समर्थन का दावा किया है।

Share post:

Popular

More like this
Related