ये सेना है, सिनेमा नहीं: ऋचा चड्ढा के कमेंट पर शिव ने खोला तीसरा नेत्र, एक्शन की तैयारी

ये सेना है, सिनेमा नहीं: ऋचा चड्ढा के कमेंट पर शिव ने खोला तीसरा नेत्र, एक्शन की तैयारी

भोपाल, बॉलीवुड एक्ट्रेस  ऋचा चड्डा (Richa Chadha) के गलवान वैली को लेकर किए गए ट्वीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जिससे एक्ट्रेस  की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक्शन लेने की तैयारी कर रही है। राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का खुद इस पर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा-मामले की जांच के बाद एक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है।

गृहमंत्री ने पुलिस को कानून विशेषज्ञों से सलाह लेने के दिए निर्देश
दरअसल, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा- ऋचा चड्‌ढा जी आप सेना का सम्मान करना सीखें। यह सेना है, सिनेमा नहीं। ‘टुकड़े-टुकड़े’ वाली मानसिकता से प्रेरित आपके बयान से अनेकों राष्ट्रभक्तों को पीड़ा पहुंची है। मेरे पास आपके खिलाफ़ शिकायत आई है। उचित कार्रवाई को लेकर हम कानून विशेषज्ञों से राय ले रहे हैं।

‘माइनस 45 डिग्री में रहकर तो देखो, लू के थपेड़ों के बीच काम करके दिखाओ तब समझ में आएगा’
गृहमंत्री मिश्रा ने एक्ट्रेस को सीख देते हुए कहा,  ऋचा चड्डा जी रियल लाइफ और रील लाइफ में बहुत बड़ा अंतर होता है। आपने देश के राष्ट्र भक्तों को आहत किया है। कभी माइनस 30 डिग्री, 45 डिग्री में रहकर तो देखो, कभी लू के थपेड़ों के बीच 45 डिग्री तापमान में काम करके तो देखो, सेना का श्रम और बलिदान समझ में आ आएगा। बस मुंह उठाया और कुछ भी बोल दिया।

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...