नेशनल अवार्ड विजेता दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का निधन, अमिताभ बच्चन, सलमान खान के साथ शेयर की स्क्रीन

नेशनल अवार्ड विजेता दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का निधन, अमिताभ बच्चन, सलमान खान के साथ शेयर की स्क्रीन

एंटरटेनमेंट डेस्क, Veteran actor Vikram Gokhale passed away।    सिनेमा और टेलीविजन दोनों में सीनियर एक्टर विक्रम गोखले का शनिवार को निधन हो गया है। भूल भुलैया और हम दिल दे चुके सनम जैसी सैकड़ों फिल्मों में  उन्होंने अपने अभिनय का जौहर दिखाया है। विक्रम गोखले को कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद एक्टर को पुणे के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था।

वेटींलेटर पर थे एक्टर 
सिनेमा और टेलीविजन दोनों में पेरेलल एक्टिव रहे सीनियर अभिनेता विक्रम गोखले का शनिवार को निधन हो गया है। एक्टर को कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहीं उनके कईं अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उनका आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, वे वेंटिलेटर पर थे। एक फैमिली फ्रेंड के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार शनिवार शाम पुणे में किया जाएगा।

अमिताभ बच्चन के साथ की कई फिल्में
विक्रम गोखले ने अमिताभ बच्चन के साथ  खुदा गवाह, अग्निपथ और परवाना जैसी फिल्मों स्क्रीन शेयर की थी।  वे हर किरदरा को जीवंत कर देते थे। सिल्वर स्क्रीन ही नहीं उन्होंने घर आजा परदेसी, अल्पविराम, जाना ना दिल से दूर, संजीवनी और इंद्रधनुष सहित कई फेमस टेलीविजन प्रोग्राम में यादगार भूमिकाएं अदा की हैं। 

डायरेक्शन में भी आज़माया हाथ
फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के पुत्र विक्रम गोखले ने रीज़नल सिनेमा के अलावा मराठी थिएटर में भी कई यादगार किरदार निभाए, वहीं साल 2010 में फिल्म आघात (Aaghaat ) के साथ निर्देशन की शुरुआत की।

उन्होंने  मराठी फिल्म “अनुमति” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की कैटेगिरी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ( National Film Award) दिया गया था। उन्हें रंगमंच में अभिनय के लिए 2011 में संगीत नाटक अकादमी ( Sangeet Natak Akademi Award ) पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उनकी नई रिलीज़ मराठी फिल्म “गोदावरी” है।

Share post:

Popular

More like this
Related