Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

1st फेज में BJP की 9 महिला उम्मीदवार मैदान में, 2 की पढ़ाई 10वीं तक.. संपत्ति करोड़ों में, जानें सबका हाल

1st फेज में BJP की 9 महिला उम्मीदवार मैदान में, 2 की पढ़ाई 10वीं तक.. संपत्ति करोड़ों में, जानें सबका हाल

  • गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 5 नवंबर को शुरू हुई थी और 10 दिन तक जारी रहने के बाद बीते 14 नवंबर को यह खत्म हो गई। कल स्क्रूटनी का दौर भी खत्म हो गया। इस बीच आपको बता दें कि पहले ही चरण में जिन 89 विधानसभा सीट पर वोटिंग होनी है। भाजपा ने इस चरण के लिए 9 महिला उम्मीदवारों को प्रत्याशी बनाया है। आइए एक नजर में इन प्रत्याशियों की संपत्ति और शिक्षा पर एक नजर डालते हैं। 
  • संगीता पाटिल लिंबायत विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वे दो बार विधायक रह चुकी हैं और तीसरी बार विधायक बनने के लिए मैदान में किस्मत आजमा रही हैं। उनकी पढ़ाई ग्रेजुएट तक हुई है। उनकी कुल संपत्ति 99 लाख 67 हजार रुपए है और हर साल की कमाई 13 लाख रुपए है। खुद को वे समाजसेविका बताती है। उनके पास नकद मात्र एक लाख रुपए है। सोने-चांदी के जेवर चार लाख 36 हजार रुपए कीमत के हैं। 
  • रिवाबा जडेजा क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी है और पार्टी ने इस बार तथा पहली बार जामनगर उत्तर सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। उनकी कुल आय 62 लाख 35 हजार रुपए है, जबकि हर साल की कमाई 6 लाख 20 हजार रुपए है।  उनके पास नकद 4 लाख 70 हजार रुपए हैं, जबकि उनका भी पेशा समाज सेवा है। हालांकि, उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा हासिल की हुई है। एक बात और उनके पास कोई गाड़ी नहीं है। 
  • डॉक्टर दर्शिता शाह को पार्टी ने राजकोट पश्चिम सीट से मैदान में उतारा है। पैथोलॉजी में एमडी की डिग्री हासिल करने वाली दर्शिता खुद को राजकोट की नगर सेवक बताती है, मगर उनकी कुल संपत्ति 5 करोड़ 43 लाख रुपए है। यही नहीं उनकी हर साल की कमाई 43 लाख 99 हजार रुपए है। उनके पास नकद रकम 27 लाख रुपए है और सोने-चांदी के जेवर 20 लाख रुपए कीमत तक के हैं। 
  • गीताबा जडेजा को भाजपा ने गोंडल विधानसभा सीट से टिकट दिया है। उनकी पढ़ाई कक्षा 10 तक हुई है। वे खेती करती हैं, मगर कुल संपत्ति 3 करोड़ 61 लाख रुपए है। हर साल की कमाई 11 लाख 58 हजार रुपए है और उनके पास नकद रकम केवल एक लाख रुपए है। हालांकि, सोने-चांदी के जेवरों की कीमत करीब साढ़े दस लाख रुपए तक है। 
  • मालती माहेश्वरी को पार्टी ने गांधीधाम विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। वे व्यापारी हैं और लॉजिस्टिक के कारोबार से जुड़ी हैं। उनकी कुल संपत्ति 45 लाख 73 हजार रुपए है, जबकि हर साल की कमाई 11 लाख 8 हजार रुपए है। उनके पास नकद रकम एक लाख 80 हजार रुपए है और पढ़ाई उनकी ग्रेजुएट तक की है। 
  • दर्शना देशमुख को भारतीय जनता पार्टी ने नांदोड सीट से मैदान में उतारा है। उनकी शिक्षा प्रसूति रोग में एमडी तक है और उनका पेशा डॉक्टर का है। उनकी कुल संपत्ति 3 करोड़ 67 लाख रुपए है, जबकि हर साल की कमाई 8 लाख 52 हजार रुपए है। उनके पास नकद रकम सिर्फ 50 हजार रुपए है, मगर सोने-चांदी के जेवरात की कुल कीमत 10 लाख 30 हजार रुपए है। 
  • ढेलिबेन ओडेदरा को भाजपा ने राज्य की कुतियाना विधानसभा सीट से टिकट दिया है। उनकी शिक्षा भी दसवीं तक है और पेशा खेती है। हालांकि, कुल संपत्ति 3 करोड़ 27 लाख रुपए है, जबकि हर साल की कमाई 26 लाख 71 हजार रुपए है। उनके पास नकद रकम पांच लाख रुपए है, जबकि आधा किलो तक सोने-चांदी के जेवर उनके पास हैं। 
  • भानुबेन बाबरिया को भाजपा ने राजकोट ग्रामीण विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। उनकी पढ़ाई ग्रेजुएट तक है, जबकि पेशा कॉर्पोरेटर का है। उनकी कुल संपत्ति 40 लाख 90 हजार रुपए है और हर साल की कामई चार लाख 90 हजार रुपए है। उनके पास नकद 27 हजार रुपए हैं, मगर सोने-चांदी के जेवर 25 लाख रुपए तक हैं। 
  • सेजल पांड्या को भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव में भावनगर पूर्व सीट से टिकट दिया है। वे ग्रेजुएट हैं और कोचिंग क्लास चलाती हैं। उनके पास कुल संपत्ति 14 लाख 89 हजार रुपए है। हर साल की कमाई का उल्लेख नहीं है, मगर नकद 85 हजार रुपए है और 11 लाख 35 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवर उनके पास हैं। 

पहले चरण के लिए नामांकन खत्म, वोटिंग 1 दिसंबर को 
इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 नवंबर अंतिम तारीख थी। दूसरे चरण के लिए नामाकंन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 17 नवंबर होगी। राज्य में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। वहीं, मतगणना दोनों चरणों की 8 दिसंबर को होगी और संभवत: उसी दिन देर रात तक अंतिम परिणाम जारी हो जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए 10 नवंबर को जारी हुआ था। स्क्रूटनी पहले चरण के लिए 15 नवंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 18 नवंबर की तारीख तय है। नाम वापसी की अंतिम तारीख पहले चरण के लिए 17 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 21 नवंबर निर्धारित की गई है।

Share post:

Popular

More like this
Related