Chandra grahan 2022 Timing In India: शुरू हो चुका है चंद्र ग्रहण, भारत में इतनी बजे से दिखेगा

Chandra grahan 2022 Timing In India: शुरू हो चुका है चंद्र ग्रहण, भारत में इतनी बजे से दिखेगा

उज्जैन. साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण (Chandra grahan 2022) 8 नवंबर, मंगलवार को शुरू हो चुका है। भारतीय समय अनुसार पेसिफिक एरिया में चंद्र ग्रहण दोपहर 1.31 से शुरू हो गया है। भारत में ये ग्रहण कहीं पूर्ण तो कहीं आंशिक रूप से दिखाई देगा। ग्रहण का सूतक काल मंगलवार की सुबह से ही शुरू हो चुका है जो ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा। आगे जानिए किस शहर में कितनी बजे दिखेगा ये चंद्र ग्रहण…

भारत में चंद्र ग्रहण का समय (Time of Lunar Eclipse November 2022 in India)
उज्जैन की जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र गुप्त के अनुसार, भारत में चंद्र ग्रहण दोपहर 2.38 से शुरू होगा और इसका समापन शाम 6.19 पर होगा। इसके साथ ही सूतक भी खत्म हो जाएगा। इसके बाद उपच्छाया चंद्र ग्रहण शाम 7.26 बजे तक रहेगा, लेकिन इसकी कोई मान्यता नहीं रहेगी।

अमेरिका में सबसे पहले दिखेगा चंद्र ग्रहण (First lunar eclipse will be seen in America)
खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार, 8 नवंबर, मंगलवार को होने वाला चंद्र ग्रहण सबसे पहले पूरे उत्तरी अमेरिका में दिखाई देगा, इसके बाद पश्चिम और सूर्यास्त के बाद संपूर्ण एशिया, ऑस्ट्रेलिया और शेष प्रशांत में दिखाई देगा। न्यूयॉर्क में तड़के 3.02 से ग्रहण शुरू होगा, जो सुबह 5.16 पूर्ण रूप में दिखाई देगा। सुबह 6.41 पर ग्रहण के साथ ही चंद्रमा अस्त हो जाएगा।

कहां पूर्ण और कहां आंशिक रूप से दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें समय भी
ईटानगर- पूर्ण- 4.23
कोलकाता- पूर्ण- 4.52
कटक- पूर्ण- 5.05
भुवनेश्वर- पूर्ण- 5.05
पटना- पूर्ण- 5.00
रांची- पूर्ण- 5.03
कोहिमा- पूर्ण- 4.23
गया- पूर्ण- 5.02
लखनऊ- आंशिक- 5.16
रायपुर- आंशिक- 5.21
भोपाल- आंशिक- 5.36
हैदराबाद- आंशिक- 5.40
चेन्नई- आंशिक- 5.38
बेंगलुरु- आंशिक- 5.49
मुंबई- आंशिक- 6.01
गांधीनगर- आंशिक- 5.55
जयपुर- आंशिक- 5.37
उदयपुर- आंशिक- 5.49
इंदौर- आंशिक- 5.43
दिल्ली- आंशिक- 5.28
उज्जैन- आंशिक- 5.42
देहरादूर- आंशिक- 5.22
अमृतसर- आंशिक- 5.32
जम्मू- आंशिक- 5.30
अहमदाबाद- आंशिक- 5.56
पुणे- आंशिक- 5.57
सूरत- आंशिक- 5.57
नागपुर- आंशिक- 5.32

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...