पीएम मोदी के मार्गदर्शन में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास के पथ पर बढ़ रहा, कांग्रेस शासन में अराजकता और हिंसा: शाह

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास के पथ पर बढ़ रहा, कांग्रेस शासन में अराजकता और हिंसा: शाह

Amit Shah on North East development: पूर्वोत्तर राज्य असम पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को नार्थ-ईस्ट क्षेत्र के विकास का खाका खींचा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सत्तर साल के कांग्रेस शासन ने पूर्वोत्तर क्षेत्र को हिंसा और अराजकता की ओर धकेल दिया था। इस क्षेत्र की संस्कृति को भी काफी नुकसान पहुंचा। लेकिन मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल में पूर्वोत्तर को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के आठ साल के भाजपा शासन के दौरान असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र शांति और विकास के पथ पर आगे बढ़े हैं।

असम में बीजेपी के नए राज्य मुख्यालय भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे शाह

अमित शाह शनिवार को असम की राजधानी में पहुंचे थे। भारतीय जनता पार्टी के स्टेट ऑफिस का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में अशांति रही। विकास से यह क्षेत्र अछूता रहा। लेकिन मोदी सरकार विकास करके इस क्षेत्र को मुख्य धारा से जोड़ रही है। 2014 से 2022 के बीच यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि मोदी एक बड़े बरगद के पेड़ की तरह हैं, जिनकी छाया में यह क्षेत्र उनके द्वारा निर्धारित विकास लक्ष्यों को पूरा करने की राह पर है।

बीजेपी सरकार में हजारों लोगों ने हथियार डाले

केंद्रीय गृह मंत्री ने दावा किया कि वह एक कार्यकर्ता के रूप में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ असम आंदोलन के दौरान कई बार राज्य में आ चुके हैं। कई मौकों पर कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के प्रशासन ने उनको बुरी तरह से पिटवाया था। शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने 9,000 लोगों ने हथियार डाल कर असम में शांति स्थापित की है। प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए बजट को तिगुना कर दिया है, जिससे सभी क्षेत्रों में ढांचागत विकास हुआ है। 2006-14 के दौरान राज्य में उग्रवादियों की संख्या 8,700 थी और हिंसा ने 500 सुरक्षाकर्मियों की जान ले ली थी। वहीं, 2014 से 2022 के बीच महज 250 आतंकवादी ही रहे। 127 सुरक्षाकर्मियों की जान गई।

हिमंत बिस्वा सरमा स्थायी शांति के लिए कर रहे काम

गृहमंत्री शाह ने कहा कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा असम में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए पीएम मोदी के दिशानिर्देशन व मार्गदर्शन में काम कर रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब आफ्सा कानून को इस क्षेत्र से पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। केंद्र सरकार, राज्य के लिए कई परियोजनाएं देने जा रही हैं। सबसे महत्वपूर्ण राज्य में एक फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना है। शाह ने कहा कि बीजेपी सरकार यहां एक लाख युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है।

अध्यक्ष के तौर पर राज्य मुख्यालय का शिलान्यास किया अब उद्घाटन

नए पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ऑफिस केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं है बल्कि कार्यकर्ताओं के समर्पण, भावना, प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी अध्यक्ष के रूप में 2019 में इस राज्य ऑफिस का शिलान्यास किया था। अब गृहमंत्री के रूप में यहां पहुंचा हूं और इसके उद्घाटन का भी सौभाग्य मिला है। आज मुझे पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ इसका उद्घाटन करते हुए बेहद गर्व महसूस हो रहा है।

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...