दुआ और राष्ट्रगान के बाद 6 घंटे तक चलेगी क्लास, सरकार ने यूपी के मदरसों को लेकर दिया ये आदेश

दुआ और राष्ट्रगान के बाद 6 घंटे तक चलेगी क्लास, सरकार ने यूपी के मदरसों को लेकर दिया ये आदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मदरसे अब कुछ बदले-बदले से दिखाई पड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने मदरसों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत समय सारिणी में भी बदलाव किया गया है। अब यूपी के मदरसे 6 घंटे चलेंगे। सुबह 9 बजे से इनकी शुरुआत होगी और शिक्षक कार्य 3 बजे तक चलेगा। पहले सुबह 9 बजे से 2 बजे तक ही यहां पर पढ़ाई चलती थी। 

राष्ट्रगान और दुआ के बाद होगी पढ़ाई 
जारी आदेश के अनुसार मदरसे में सुबह 9 बजे से लेकर 3 बजे तक पढ़ाई होगी। सुबह 9 बजे दुआ और राष्ट्रगान से मदरसों के शिक्षण कार्य की शुरुआत होगी। परिषद के अध्यक्ष डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने इसको लेकर जानकारी दी है। माना जा रहा है कि यह नई समय सारिणी एक अक्टूबर से लागू की जाएगी। गौरतलब है कि बीते दिनों जब मदरसों के सर्वे की शुरुआत हुई तो उसके बाद ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि आने वाले दिनों में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उसी कड़ी में अब यह बदलाव सामने आया है। मदरसों की शिक्षा को बेहतर करने के लिए माना जा रहा है कि सरकार ये प्रयास कर रही है। 

आदेश जारी कर कहा- समय सारिणी का हो पालन
मंगलवार को जारी आदेश में बताया गया कि प्रार्थना दुआ और राष्ट्रगान का समय 9 बजे होगा। इसके बाद शिक्षण कार्य 9.20 से 12.00 बजे तक होगा। मध्यावकाश का समय दोपहर 12.00 बजे से 12.30 तक निर्धारित किया गया है। और 12.30 से 3.00 बजे तक द्वितीय पाली का शिक्षण कार्य होगा। रजिस्ट्रार/निरीक्षक जगमोहन सिंह ने यह आदेश जारी कर समय सारिणी का पालन करवाने को कहा है। माना जा रहा कि अन्य विद्यालयों के तरह ही अब मदरसों के छात्रों की शिक्षा के स्तर में भी बदलाव होगा। इसको लेकर आने वाले दिनों में कई और भी चीजें सामने आ सकती हैं। 

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...