भारत जोड़ो यात्रा के 8वें दिन कांग्रेस को बड़ा झटका: गोवा में 8 MLA बीजेपी में होंगे शामिल, CM सावंत से मिले

भारत जोड़ो यात्रा के 8वें दिन कांग्रेस को बड़ा झटका: गोवा में 8 MLA बीजेपी में होंगे शामिल, CM सावंत से मिले

गोवा. एक तरफ राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निकले हैं। लेकिन दूसरी तरफ उनके ही नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। इसी बीच गोवा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि गोवा प्रदेश गोवा बीजेपी अध्यक्ष सदानंद तानावडे ने दावा किया है कि बहुत जल्द कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। इतना ही नहीं बाकयदा उनके नाम भी उजागर किए हैं। बताया जा रहा है कि सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत से मुलाकात भी की है।

कांग्रेस से बीजेपी में जाने वाले विधायकों के नाम
1. दिगंबर कामत
2. माइकल लोबो
3. देलीला लोबो
4. राजेश फलदेसाई
5. केदार नाइक
6. संकल्प अमोनकर
7. अलेक्सो सिकेरा
8. रूडोल्फ फर्नांडीस 

गोवा में कितने हैं कांग्रेस के विधायक
बता दें कि 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में इसी साल फरवरी के महीने में विधानसभा चुनाव हुए थे। जिसमें बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रुप में ऊभरी थी। जिसके चलते भाजपा ने गठबंधन करके राज्य में सरकार बना ली। वहीं कांग्रेस के 11 विधायक चुनाव जीते थे। लेकिन अब 11 में 8 अगर बीजेपी में जा रहे हैं तो कांग्रेस के पास महज तीन विधायक ही रह जाएंगे। कुछ दिन पहले ही नीतीश कुमार की जदयू को भी ऐसा ही झटका लगा था। जब गोवा में जदयू के कई विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

भारत जोड़ो यात्रा के आठवे दिन लगा कांग्रेस को झटका
गोवा में इसी तरह जुलाई 2019 में कांग्रेस के 10 विधायक एक साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन यह विधायक ऐसे वक्त कांग्रेस को छोड़ रहे हैं जब राहुल गांधी 150 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं। यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक प्रस्तावित है। आज भारत जोड़ो यात्रा का आठवां दिन है।

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...