Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

भारत जोड़ो यात्रा के पहले फिर सुर्खियों में आए राहुल गांधी, फ्लाइट में महिला का सामान रखते फोटो क्यों है वायरल

भारत जोड़ो यात्रा के पहले फिर सुर्खियों में आए राहुल गांधी, फ्लाइट में महिला का सामान रखते फोटो क्यों है वायरल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फ्लाइट में एक सामान्य महिला की मदद करते उनका वीडियो वायरल हो रहा है। राहुल की सादगी की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ भी हो रही है। कांग्रेसी भी अपने नेता का फोटो शेयर करने में पीछे नहीं हैं। हालांकि, राहुल गांधी के विरोधी उनके मास्क नहीं पहनने पर कमेंट कर रहे हैं।

अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट में सवार थे राहुल गांधी

दरअसल, सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे थे। अहमदाबाद जाने के लिए उन्होंने फ्लाइट ली थी। भारत जोड़ो अभियान की शुरूआत के लिए वह गुजरात पहुंचे हैं। सात सितंबर को भारत जोड़ो अभियान (Bharat Jodo Abhiyan)की शुरूआत कन्याकुमारी से होगी। अहमदाबाद जाने के लिए ली गई राहुल गांधी की फ्लाइट का फोटो वायरल हो रहा है। फोटो में वह एक महिला सहयात्री की मदद करते दिख रहे हैं। वह महिला की भारी भरकम लगेज उठाने में मदद करते दिख रहे हैं। राहुल की फोटो को मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के नेता अमन दुबे ने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। दुबे ने दावा किया कि यह तस्वीर सोमवार को ली गई थी जब राहुल गांधी अहमदाबाद के लिए उड़ान भर रहे थे। एक महिला यात्री को अपना सामान रखने में कुछ दिक्कतें आ रही थीं तो राहुल गांधी ने उस महिला की मदद की थी। अमन दुबे ने बताया कि वह भी उसी फ्लाइट में थे। राहुल गांधी की सादगी देखकर वह बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि वह इस घटना के बाद उनसे मिले भी।

सोशल मीडिया पर तारीफ के साथ कटाक्ष भी

राहुल गांधी की सादगी की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। लोग उनके कॉमनमैन वाले बिहेवियर से प्रभावित होने वाली पोस्ट कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर उन पर कटाक्ष भी किया जा रहा है। राहुल गांधी के फोटो पर कटाक्ष भी किया जा रहा है कि जब फ्लाइट में एयरहोस्टेस होती ही हैं तो राहुल को ऐसा करने की जरुरत क्यों पड़ी। तो कोई उनके मास्क नहीं पहनने को लेकर खिंचाई कर रहा है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से

राहुल गांधी, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कन्याकुमारी से करने जा रहे हैं। 7 सितंबर से इस यात्रा का शुभारंभ होगा। इस पैदल यात्रा में राहुल गांधी 100 से अधिक कांग्रेस नेताओं के साथ 12 राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा करेंगे। वह पांच महीने में 3570 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। बुधवार को राहुल गांधी सबसे पहले श्रीपेरंबदूर में राजीव गांधी के स्मारक पर प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को रैली के बाद शुरू होगी। लेकिन पैदल यात्रा 8 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू होगी। यात्रा करने वाले सभी लोग सड़क पर ही रात बिताएंगे, सड़क किनारे ही खाना खाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...