Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

Supertech Twin Tower Demolition: पलक झपकते ही मलबे में तब्दील हो गए सुपरटेक के ट्विन टॉवर, चारों तरफ दिखा धुएं का गुबार

Supertech Twin Tower Demolition: पलक झपकते ही मलबे में तब्दील हो गए सुपरटेक के ट्विन टॉवर, चारों तरफ दिखा धुएं का गुबार

Supertech Twin Tower Demolition: नोएडा के सेक्टर 93ए में सुपरटेक ट्विन टावरों को सीरियल ब्लास्ट करके ध्वस्त कर दिया गया है। ब्लास्ट के बाद धुएं का गुबार उठा और इलाके में चारों तरफ सिर्फ धुआं ही धुआं ही दिखाई देने लगा। दोनों टावरों में करीब 3,700 किलोग्राम विस्फोटक डाला गया था।

नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु महेश्वरी ने कहा कि जैसा प्लान किया गया था, वैसा ही हुआ है। उन्होंने बताया कि ब्लास्ट के बाद थोड़ा सा मलबा सड़क और एटीएस की दीवार की ओर गया है। बिल्डिंग गिरने के बाद डस्ट क्लाउट बना था। ट्विन टावर के पास की सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को साढ़े 6 बजे के बाद घर में आने की अनुमति दी जाएगी। क्लीनिंग कराई जाएगी। गैस की सप्लाई औऱ इलेक्ट्रिसिटी की भी बहाली जल्दी की जाएगी।

वहीं नोए़डा सीपी आलोक कुमार ने कहा कि योजना के अनुसार ही अभ्यास किया गया। विशेषज्ञ दल मौके पर हैं। फिलहाल इसका आंकलन किया जा रहा है। केवल विशेषज्ञ ही विध्वंस के बाद की स्थिति का पता लगा सकते हैं। हम अवशेष और बचे हुए विस्फोटकों का आंकलन करने के लिए साइट पर जा रहे हैं।

इससे पहले आसपास के इलाकों में NDRF की टीमें, 560 पुलिस कर्मी, रिजर्व फोर्स के 100 लोग, 4 क्विक रिस्पांस टीम यहां तैनात की गई थी। वहीं ध्वस्तीकरण का काम आज, 28 अगस्त की दोपहर 2.30 पर किया गया। टावर्स को गिराने का यह खर्च भी बिल्डर कंपनी सुपरटेक ही वहन करेगी।

इससे पहले सुपरटेक ट्विन टावर्स विध्वंस पर यूपी के अपर मुख्य सचिव(गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि इन अवैध ट्विन टावरों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सख्त कार्रवाई में ध्वस्त करने का आदेश दिया गया था। यह एक संदेश देगा कि राज्य में अवैध काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सुपरटेक ने टावर्स के ध्वस्त होने से पहले क्या कहा था:

ट्विन टावर को ध्वस्त किए जाने से कुछ समय पहले सुपरटेक ने एक बयान जारी कर कहा कि हम सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हैं। सुपरटेक ने कहा कि हमने टावर का निर्माण प्राधिकरण को पूरा भुगतान करने के बाद किया था। लेकिन माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने इसमें तकनीकी आधार पर निर्माण को ठीक नहीं पाया। उनके फैसले का हम सम्मान करते हैं।

आगे कहा है कि हम सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए हमने एक विश्व प्रसिद्ध कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग को काम दिया है। जिसके पास ऊंची इमारतों को सुरक्षित तरीके से ध्वस्त करने की विशेषज्ञता है।

बता दें कि टावर को धराशायी के मद्देनजर नोएडा में सुपरटेक ट्विन टावरों में और उसके आसपास रहने वाले कम से कम 40 आवारा कुत्तों कई एनजीओ द्वारा संचालित शेल्टर होम में अस्थायी रूप से स्थानांतरित कर दिया गया था। वहीं ट्विन टावर क्षेत्र से करीब 300 पालतू पैट्स को सुरक्षित जगहों पकड़कर ले जाया गया। यहां प्रशासन ने कई एनजीओ की मदद से आवारा कुत्ते और बिल्लियों को पकड़वाया।

करीब 40 आवारा कुत्ते और बिल्ली को रेस्क्यू किया गया था। इसके अलावा नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन के लिए हेल्पलाइन नंबर 99710 09001 जारी किया है।

ट्विन टावर्स के ध्वस्त होने से पहले RWA अध्यक्ष, एमराल्ड कोर्ट और याचिकाकर्ता यू.बी.एस. तेवतिया ने कहा कि 10 साल की लड़ाई के बाद अगर जीत मिलती है तो उसका कितना आनंद आता है वो हर आदमी जानता है। हमने 2012 में हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। विध्वंस के बाद इसके दीर्घकालिक लाभ 3 महीने में दिखाई देंगे।

मिलिए उन पांच एक्स्पर्ट्स से जिनका सुपरटेक ट्विन टावर गिराने में है सबसे बड़ा रोल

मालविका प्रसाद

Twin Tower Demolition: नोएडा के सेक्टर 93A में बना सुपरटेक ट्विन टावर को रविवार, 28 अगस्त की दोपहर ढाई बजे गिराया जाएगा। इसके लिए एटीएस विलेज और एमराल्ड कोर्ट सोसायटी में रहने वालों को बाहर निकाला जाएगा। दरअसल ये दोनों सोसायटियां ट्विन टावर के बेहद करीब हैं। वहीं टावर में ब्लास्ट करने के लिए करीब 3700 किलो विस्फोटक 2650 कॉलम में लगाया गया है। कंट्रोल ब्लास्ट का जिम्मा एडिफिस एजेंसी संभाल रही है।

सुपरटेक ट्विन टावरों को गिराने के लिए डिमोलिशन क्षेत्र में काम करने वाले कई दिग्गजों ने हाथ मिलाया है। इस काम को मुंबई की एक फर्म एडिफिस इंजीनियरिंग द्वारा किया जा रहा है। वहीं एडिफिस ने दक्षिण अफ्रीका की जेट डिमोलिशन के साथ भागीदारी की है। इसके अलावा रुड़की स्थित केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान ने भी डिमोलिशन की तैयारियों को मंजूरी देकर इसमें अहम भूमिका निभाई है।

आइए जानते हैं कि उन पांच एक्स्पर्ट्स से जिनका सुपरटेक ट्विन टावर गिराने में सबसे बड़ा रोल है-

जो ब्रिंकमैन:

जो ब्रिंकमैन यूएसए स्थित मिसौरी-रोला विश्वविद्यालय से एक प्रशिक्षित माइनिंग इंजीनियर हैं और इसमें पोस्ट ग्रेजुएट हैं। ब्रिंकमैन को विस्फोटक और ब्लास्टिंग में विशेषज्ञता हासिल है। वो 1980 के दशक से विस्फोटकों के साथ काम कर रहे हैं। साल 1994 में उन्होंने जेट डिमोलिशन की स्थापना की थी। भारत में इस कंपनी ने लगभग ढाई साल पहले कोच्चि में तीन प्रोजेक्ट पर काम किया था।

वहीं ब्रिंकमैन का कहना है कि हमने कई साल पहले अपने तरीकों से इस तरह के कामों को पूरा किया है। ट्विट टावर को गिराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जांच हो चुकी है, सब प्लान के हिसाब से है और हम रविवार दोपहर 2.30 बजे इस काम को अंजाम देंगे।

उत्कर्ष मेहता:

उत्कर्ष मेहता मुंबई की एक फर्म एडिफिस इंजीनियरिंग में भागीदार हैं। यह फर्म नवंबर 2011 से बिल्डिंग्स को गिरान के व्यवसाय में है। मेहता ने बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (मैकेनिकल) पूरा करने के बाद फॉरेन बिजनेस में पोस्ट ग्रेजुएट और मार्केटिंग मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया है। उन्हें डिमोलिशन के क्षेत्र में 11 सालों से अधिक का अनुभव है।

मयूर मेहता:

मयूर मेहता ने मुंबई विश्वविद्यालय से बी.कॉम स्नातक हैं। पिछले 10-11 सालों से वे एडिफिस इंजीनियरिंग के साथ काम कर रहे हैं और सुपरटेक प्रोजेक्ट के मैनेजर हैं। उनका कहना है कि यह मराडू में फर्म द्वारा किए गए डिमोलिशन के कार्यों से टिन टावर डिमोलिशन का काम अलग है।

चेतन दत्ता:

20 साल से डिमोलिशन के फील्ड में काम करने वाले चेनत दत्ता कॉमर्स ग्रेजुएट हैं। दत्ता ने हरियाणा के भिवानी में खनक स्टोन माइंस में ब्लास्टिंग हेल्पर के रूप में काम किया था। उन्होंने बताया कि एडिफिस इंजीनियरिंग ने मार्च में मुझसे संपर्क किया था। वहीं जुलाई में उत्कर्ष मेहता ने मुझे इस काम के लिए तैयार होने के लिए कहा था। जिसके बाद मैंने अपने 10 वर्करों को ट्विन टावर की जगह भेजा। एक बार जब सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त में मंजूरी दे दी, तो मेरे वर्करों ने इमारत को विस्फोटक से चार्ज करना शुरू कर दिया।

गौरतलब है कि चेतन एंटरप्राइजेज नाम से दत्ता एक कंपनी चलाते हैं और माउंट आबू, पानीपत, साथ ही उत्तराखंड में ब्लास्टिंग एक्सरसाइज भी कर चुके हैं।

डॉ डी पी कानूनगो:

IIT-रुड़की से M.Tech और PhD डिग्री लेने वाले डॉ डी पी कानूनगो 1994 से वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद और केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (CSIR-CBRI) में सेवारत हैं। वो सीबीआरआई में एक चीफ साइंटिस्ट के तौर पर हैं। उन्होंने कहा कि हमने डिमोलिशन के लिए 2 करोड़ रुपये के इंस्ट्रूमेंटेशन मॉनिटरिंग इक्विपमेंट लगाए हैं और पूरे इवेंट को कैप्चर करेंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि ट्विन टावर में 10 ब्लैक बॉक्स रखे गये हैं। जिसमें 5 एपेक्स में और 5 सियान में लगाए गये हैं। इससे विस्फोट की स्पीड, रोटेशन और टावर के गिरने की प्रक्रिया को समझने में मदद मिलेगी। इसी डेटा के हिसाब से विश्लेषण किया जाएगा।

टावर गिरने के बाद मलबा हटाने में तीन महीने लगेंगे:

ट्विन टावर से करीब 42 हजार क्यूबिक मीटर मलबा निकलेगा, जिसकी कीमत 13.35 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। वहीं टावर के मलबे को हटाने में तीन महीने लगेंगे। बता दें कि दोनों टावर को गिराने में 17.55 करोड़ रुपये खर्च होगा। टावर के गिरने के बाद उठने वाले धूल के गुबार को रोकने के लिए 15 एंटी स्मॉग गन और 75 वॉटर टैंक की व्यवस्था की गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related