CBI की बड़ी कार्रवाई: बिहार समेत कई राज्यों में रेड, गुरुग्राम में तेजस्वी यादव के मॉल पर भी छापा

CBI की बड़ी कार्रवाई: बिहार समेत कई राज्यों में रेड, गुरुग्राम में तेजस्वी यादव के मॉल पर भी छापा

पटना. बिहार में नीतीश कुमार को विधानसभा में आज अपना बहुमत साबित करना है।  लेकिन उससे पहले पटना में RJD विधायक सुनील सिंह के आवास पर केंद्रीय एजेंसी द्वारा छापेमारी चल रही है। सुनील सिंह के पटना के शास्त्री नगर इलाके में स्थित आवास पर छाफेमारी की गई है। कौन-कौन सी एजेंसी छापेमारी में शामिल है ये अभी साफ नहीं हो सका है। सुनील सिंह सहकारी समिति से जुड़े हुए हैं और आरजेडी में कोषाध्यक्ष भी हैं। सुनील सिंह को लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का करीबी माना जात है। जानकारी के अनुसार, नौकरी घोटाले में कथित जमीन को लेकर बिहार में CBI की छापेमारी चल रही है।

25 ठिकानों पर छापेमारी
दिल्ली, गुरुग्राम, पटना, कटिहार और मधुबनी में अलग-अलग जगहों पर नौकरी घोटाला मामले में 25 जगहों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है। सीबीआई की एक टीम गुरुग्राम के एक मॉल भी पहुंची है, बताया जा रहा है कि यह मॉल तेजस्वी यादव का है। इसे दोजाना की कंपनी बना रही है। फिलहाल यहां भी छापेमारी जारी है।

भाजपा के लिए काम करती है ED और CBI
बिहार में छापेमारी को लेकर RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि आज बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है और इन्होंने (BJP) डराने के लिए आज का दिन चुना है, आप राजनीतिक रूप से लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं। आप इन्हें ED, CBI की नहीं आप इन्हें भाजपा की रेड कहिए। ये संगठन भाजपा के लिए काम करती है। उन्होंने कहा- कल ही हमारे उप मुख्यमंत्री ने यह कहा था ये लोग (BJP) इस स्तर पर जाएंगे। एक दिन वो भी आएगा जब आप नहीं होंगे और आप भी इसी ज़द में आएंगे। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र और फिर बिहार आपके पास स्क्रिप्ट वही है। हम बिहारी है टिकाऊ हैं… बिकाऊ नहीं हैं।

 

 

मुझे फंसाया जा रहा है 
सीबीआई की छापेमारी पर आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने कहा है कि उन्हें पूरे मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज ही का दिन इसके लिए क्यों चुना गया है। ये केन्द्र सरकार के इशारे पर हो रहा है और मुझे फंसाने की साजिश रची जा रही है।

राज्यसभा सांसद के घर भी छापेमारी
सुनील सिंह के साथ-साथ आरजेडी के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम के घर में भी सीबीआई की टीम छापेमारी के लिए पहुंची है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई की कई टीम इस छापेमारी में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि इस छापेमारी में ED की टीम भी शामिल है।

झारखंड में भी छापा
बिहार के अलावा झारखंड में भी ED की दबिश जारी है। यहां अवैध खनन घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुये रांची के अलग-अलग इलाकों में रेड मारी है। यहां सीआरपीएफ ने विशेष रूप से मोर्चा संभाल रखा है। जानकारी के अनुसार रांची और झारखंड के करीब 17 लोकेशन पर ईडी की रेड जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...