Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

नीतीश के कैबिनेट विस्तार के बीच JDU के पांच विधायक नदारद, सोशल मीडिया पर जताया गुस्सा

नीतीश के कैबिनेट विस्तार के बीच JDU के पांच विधायक नदारद, सोशल मीडिया पर जताया गुस्सा

Cabinet expansion in Bihar: बिहार में मंत्रीमंडल का विस्तार हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार (16 अगस्त, 2022) को नए मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 31 नए मंत्रियों को शामिल किया। नीतीश कैबिनेट की शपथ के साथ ही कुछ विधायकों की नाराजगी भी सामने आई है।

सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पांच विधायक नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचे। यह विधायक मंत्रिपद नहीं मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं, जबकि सीएम नीतीश कुमार को 24 अगस्त को बहुमत साबित करना है। ऐसे में विधायकों की नाराजगी कुछ और ही इशारा कर रही है।

नाराज होने वाले विधायकों में परबट्टा विधायक डॉ संजीव कुमार, रुन्नीसैदपुर पंकज कुमार मिश्रा, बरबीघा विधायक सुदर्शन कुमार और मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह और केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा का नाम शामिल है। संयोग से ये सभी विधायक भूमिहार जाति के हैं।

वहीं शपथग्रहण में शामिल न होने पर जब शालिनी मिश्रा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह अपनी सास के इलाज के लिए फिलहाल दिल्ली में हैं।

विधायक डॉक्टर संजीव कुमार की पोस्ट से सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बाकी तीन विधायकों के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘तुम से पहले वो जो इक शख़्स यहां तख़्त-नशीं था, उस को भी अपने ख़ुदा होने पे इतना ही यक़ीं था!!’

मंत्री मंडल में जगह ना मिलने की वजह से इन विधायकों के साथ-साथ उपेंद्र कुशवाहा भी नाराज बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि नाराज होकर महाराष्ट्र चले गए हैं। बता दें कि नीतीश कुमार ने पिछले हफ्ते बीजेपी से गठबंधन तोड़कर RJD समेत सात दलों के साथ बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाई हैं।

बिहार कैबिनेट विस्तार में महागठबंधन के 31 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई। कैबिनेट में सबसे ज्यादा मंत्रिपद आरजेडी के खाते में गए। आरजेडी के कोटे से 16 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। वहीं, जेडीयू के 11 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। जबकि कांग्रेस के दो, हम का एक और एक निर्दलीय विधायक को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई।

वहीं बिहार में नीतीश और तेजस्वी के गठबंधन ने बीजेपी में भी हलचल मचा दी है। बिहार में नई रणनीति से काम करने और नए गठबंधन को घेरने के लिए दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में अमित शाह और जेपी नड्डा भी शामिल हुए। इस दौरान मीटिंग में बिहार बीजेपी के सभी नेता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...