Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

बिहार में सियासी उलटफेर: दोबारा राजभवन पहुंचे तेजस्वी-नीतीश, सामने आई नए गठबंधन की पहली तस्वीर

बिहार में सियासी उलटफेर: दोबारा राजभवन पहुंचे तेजस्वी-नीतीश, सामने आई नए गठबंधन की पहली तस्वीर

पटना( बिहार): बिहार में भजपा-जदयू गठबंधन टूट गया है। सीएम नीतीश कुमार आवास पर जदयू के सांसद और विधायकों की बैठक हुई। बैठक में भाजपा से गठबंधन तोड़ने की घोषणा की गई। वहीं नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। पत्रकारों से बात करते हुए कहा- हमने NDA का साथ छोड़ दिया है। इसके अलावा राजद ने भी जदयू को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। अब ये तय हो गया है कि बिहार में महागठबंधन कि सरकार बनेगी। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बन सकते हैं। वहीं अब फिर दोबारा नीतीश और तेजस्वी राजभवन पहुंचे हैं, जहां उन्होंने राज्यपाल को 164 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी है।

इस वजह से दोबारा राजभवन गए नीतीश कुमार
बता दें कि अपना इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने पहली बार राज्यपाल को 160 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी दी थी। इसके बाद वह सभी विधायकों के साथ राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे, इस दौरान उन्हें महागठबंधन का नेता चुना गया। इसी बीच जीतन राम मांझी की पार्टी HAM ने भी उनका सपोर्ट किया है। जिसके चलते वह दोबारा राजभवन गए और 164 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा। उनके साथ  तेजस्वी यादव और अन्य नेता भी पहुंचे। इस तरह से बिहार में महागठबंधन की पहली और नई तस्वीर देखने को मिली।

नीतीश कुमार ने कहा हमने वही किया जो हमारे विधायक और सांसदों ने कहा
पत्रकारों से बातचीत में नीतीश कुमार यादव ने कहा कि पार्टी के विधायक और सांसदों ने एनडीए से गठबंधन तोड़ने का सुझाव दिया था। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। इंडिया से गठबंधन तोड़ने का फैसला पार्टी का है। आगे वे महागठबंधन की सरकार बनायेंगे। कहा जा रहा था कि नीतीश कुमार अपने पार्टी के बड़े नेताओं के साथ इस्तीफा सौंपने राजभवन जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नीतीश कुमार अकेले ही राजभवन गए और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। इसके साथ ही महागठबंधन की सरकार बनाने का दावा भी किया।

अब नई सरकार में दो उप मुख्यमंत्री मंत्री होंगे
बिहार में बनने वाली नई सरकार में नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। खबर है कि बिहार की नई सरकार में दो उप मुख्यमंत्री होंगे। एक मे तेजस्वी यादव का नाम तय है। जबकि दूसरे उपमुख्यमंत्री के नाम की घोषणा अभी नहीं कि गई है। इस महागठबंधन में कांग्रेस पार्टी भी शामिल हैं। बताया कि रहा है कि दूसरे उपमुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी का हो सकते हैं।

तेजस्वी भी कर रहे बैठक
इधर, राजद भी हाई लेवल बैठक कर रही है। तेजस्वी यादव के घर पर पार्टी के सभी सांसद और विधायक जुटे हैं। वहीं, राजभवन जाने से पूर्व नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच मुलाकात हो सकती है।

बिहार विधानसभा का समीकरण
बिहार में 2020 में विधानसभा के चुनाव हुए थे। इन चुनावों में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत का आकंडा नहीं मिला था। राज्य में आरजेडी को सबसे ज्यादा सीटें मिली थीं। उसके बाद दूसरे नंबर पर बीजेपी थी। जदयू तीसरे और कांग्रेस चौथे नंबर पर थी। एनडीए को 125 सीटें मिली थीं। बीजेपी को  74, JDU को  43, VIP को 4 और हम पार्टी को 4 सीटों पर जीत मिली। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को 110 सीटों पर जीत मिली थी। आरजेडी को 75, कांग्रेस को 19 और लेफ्ट पार्टी को 16 सीटों पर जीत मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...