Arvind Kejriwal Speech: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज बीजेपी पर जमकर बरसे. उन्होंने मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी और एमसीडी चुनाव को लेकर घेरा. उन्होंने कहा कि ये फंड का रोना रोते रहते हैं. हमने सारे फंड दे दिए, लेकिन अब तक केंद्र के अधीन आ गई एमसीडी, अब उनसे लो फंड, सेंटर से ले आओ फंड. अभी भी ये कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं दे रहे हैं.
केजरीवाल ने कहा, ”अमिताभ बच्चन की एक फ़िल्म आई थी दीवार. अमिताभ बच्चन कहते हैं, ”मेरे पास धन है दौलत है, बंगला है गाड़ी है…शशि कपूर कहते हैं मेरे पास मां है. आज बीजेपी वाले धमकी देते हैं कि हमारे पास ईडी है, इनकम टैक्स है सीबीआई है. दिल्ली की जनता कहती है हमारे पास हमारा बेटा केजरीवाल है.”
उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है देश के लिए एक काला दिन था जब न केवल इस देश बल्कि पूरी दुनिया को मोहल्ला क्लिनिक की अवधारणा देने वाले सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया. उन्हें जेल में डाल दिया लेकिन लोग अब भी उन पर विश्वास करते हैं,वे कहते हैं कि वह ईमानदार हैं.”
सीएम केजरीवाल ने कहा, ”ये (विपक्ष) कहते थे दिल्ली के शिक्षक पढ़ाते नहीं थे. ये वही टीचर हैं हमने इन्हें नहीं बदला है इन्होंने क्रांति करके दिखाई है. एक बार MCD हमारे हाथ में आ जाए तो यही सफाई कर्मचारी पूरी दुनिया के अंदर दिल्ली का नाम रौशन करके दिखाएंगे.”




