एंटरटेनमेंट डेस्क. दीपिका पादुकोण ( deepika padukone) को हैदराबाद में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अदाकारा के तबीयत खराब होने के बाद उन्हें वहां तुरंत लगाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अचानक हार्ट रेट बढ़ने के बाद दीपिका को बिना देर किए कामिनेनी अस्पताल इलाज के लिए लाया गया।
दीपिका पादुकोण जो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ (Project K) टिंग के लिए हैदराबाद में हैं, उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार, हार्ट रेट बढ़ने के बाद अभिनेत्री अस्वस्थ महसूस कर रही थी और उसे तुरंत शहर के कामिनेनी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की। इलाज के तुरंत बाद, दीपिका अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग के लिए सेट पर लौट आईं क्योंकि उनकी हार्ट रेट स्थिर हो गया था।
प्रोजेक्ट के (Project K) में दीपिका के साथ प्रभास स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। पहली बार दोनों की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस मूवी में अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में हैं। इस साल की शुरुआत में, गुरु पूर्णिमा पर, अमिताभ बच्चन ने बहुप्रतीक्षित प्रभास-स्टारर का मुहूर्त शॉट दिया था। प्रभास ने सेट से एक तस्वीर साझा की और बच्चन को “भारतीय सिनेमा के गुरु” का खिताब दिया। उन्होंने लिखा था, ‘इस गुरुपूर्णिमा पर भारतीय सिनेमा के गुरु के लिए ताली बजाना मेरे लिए सम्मान की बात है!… यह अब शुरू होता है !! #ProjectK”।




