Rajya Sabha Results 2022 Live: क्रॉस वोटिंग करने वाले कुलदीप बिश्नोई को पार्टी से बाहर निकाल सकती है कांग्रेस, एक नजर में जानिए राज्य सभा चुनाव के परिणाम

Rajya Sabha Results 2022 Live: क्रॉस वोटिंग करने वाले कुलदीप बिश्नोई को पार्टी से बाहर निकाल सकती है कांग्रेस, एक नजर में जानिए राज्य सभा चुनाव के परिणाम

Rajya Sabha Election Live Updates: राज्य सभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। कांग्रेस राजस्थान में जहां बीजेपी को पटखनी देने में कामयाब रही है, वहीं हरियाणा में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अब कांग्रेस क्रॉस वोटिंग करने वाले अपने विधायक कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

महाराष्ट्र समेत चार सूबों (राजस्थान, हरियाणा और कर्नाटक) में खाली हुई 16 सीटों के लिए इन चुनावों में कहां से कौन जीता और किसे हार का सामना करना पड़ा? जानिए पूरा रिजल्ट एक नजर में:

महाराष्ट्र:
छह सीट- उम्मीदवार : सात (भाजपा के तीन, शिवसेना के दो, कांग्रेस का एक और राकांपा का एक) नतीजे
भाजपा : तीन
शिवसेना : एक
कांग्रेस : एक
राकांपा : एक
विजयी उम्मीदवार : पीयूष गोयल (भाजपा), अनिल बोंडे (भाजपा), धनंजय महाडिक (भाजपा), संजय राउत (शिवसेना), इमरान प्रतापगढ़ी (कांग्रेस), प्रफुल्ल पटेल (राकांपा)
हारने वाले उम्मीदवार : संजय पवार (शिवसेना)

राजस्थान :
चार सीट – उम्मीदवार : पांच (कांग्रेस के तीन, भाजपा का एक और भाजपा तथा आरएलपी के समर्थन वाला एक उम्मीदवार) नतीजे –
कांग्रेस : तीन
भाजपा : एक
विजयी उम्मीदवार : रणदीप सुरजेवाला (कांग्रेस), मुकुल वासनिक (कांग्रेस), प्रमोद तिवारी (कांग्रेस), घनश्याम तिवाड़ी (भाजपा)
हारने वाले उम्मीदवार : सुभाष चंद्रा (भाजपा और आरएलपी के समर्थन वाले निर्दलीय)

कर्नाटक :
चार सीट – उम्मीदवार : छह (भाजपा के तीन, कांग्रेस के दो और जद(एस) का एक) नतीजे –
भाजपा : तीन
कांग्रेस : एक
विजयी उम्मीदवार : निर्मला सीतारमण (भाजपा), जग्गेश (भाजपा), लहर सिंह सिरोया (भाजपा), जयराम रमेश (कांग्रेस)
हारने वाले उम्मीदवार : डी. कुपेंद्र रेड्डी (जद-एस), मंसूर अली खान (कांग्रेस)

हरियाणा :
दो सीट- उम्मीदवार : तीन (भाजपा का एक, कांग्रेस का एक और एक निर्दलीय) नतीजे –
विजयी उम्मीदवार : कृष्ण लाल पंवार (भाजपा), कार्तिकेय शर्मा (भाजपा-जजपा द्वारा समर्थित निर्दलीय)
हारने वाले उम्मीदवार : अजय माकन (कांग्रेस)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related