LS उप-चुनावः इधर BSP के स्टार प्रचारकों में ब्राह्मण फेस सतीश चंद्र मिश्रा गायब; उधर हिमाचल में दो निर्दलीय बने भाजपाई

LS उप-चुनावः इधर BSP के स्टार प्रचारकों में ब्राह्मण फेस सतीश चंद्र मिश्रा गायब; उधर हिमाचल में दो निर्दलीय बने भाजपाई

बहुजन समाज पार्टी ने आजमगढ़ लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की लिस्ट घोषित की है। इस लिस्ट में 40 लोगों के नाम है। वहीं बसपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक माने जाने वाले सतीश चंद्र मिश्रा का नाम इसमें शामिल नहीं है। दरअसल सतीश मिश्रा का नाम न होना इसलिए भी हैरान कर रहा है क्योंकि बीते विधानसभा चुनाव में बसपा के लिए सतीश चंद्र मिश्रा ने 150 रैलियां की थीं।

वहीं जारी हुई 40 लोगों की सूची में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी की पूर्व सीएम मायावती, प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, मुनकाद अली, डा. विजय प्रताप, राजकुमार गौतम व विधायक उमाशंकर सिंह मुख्य रूप से है। बता दें कि बसपा के बड़े ब्राह्मण चेहरे सतीश चंद्र मिश्रा को पार्टी में नंबर दो की हैसियत का नेता माना जाता है। अक्सर देखा गया है कि जहां मायावती नहीं पहुंच पाती वहां सतीश चंद्र मिश्रा मोर्चा संभालते हैं।

बीते विधानसभा चुनाव में नहीं चला जादू: ब्राह्मण-दलित के गठजोड़ से बसपा को यूपी की सत्ता पर काबिज करने वाले सतीश चंद्र मिश्रा ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भी पूरी ताकत झोंकी थी। इस दौरान उन्होंने ताबड़तोड़ 150 रैलियां की। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की जिम्मा उन्हीं के पास था। पार्टी के चुनाव में माहौल बनाने की कमान भी सतीश चंद्र मिश्रा के हाथ रही। हालांकि इस चुनाव उनका करिश्मा नहीं चल सका।

नंबर दो पर राजभर को जगह: गौरतलब है कि यूपी की आजमगढ़ और रामपुर में लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इस उपचुनाव में बसपा केवल आजमगढ़ से ही ताल ठोक रही है। पार्टी ने इस सीट से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को मैदान में उतारा है। आजमगढ़ के लिए पार्टी ने 40 प्रचारकों की घोषणा की है। इस सूची में मायावती के बाद बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को नंबर दो पर रखा गया है।

वहीं कहा यह भी जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों के चलते मिश्रा का नाम सूची से हटाया गया है। वहीं कुछ का यह भी कहना है कि उनका राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है इसलिए उन्हें ज्यादा समय दिल्ली में देना है।

हिमाचल में 2 निर्दलीय भाजपा में शामिल: भाजपा को हिमाचल प्रदेश में और मजबूती मिली है। राज्य के दो निर्दलीय विधायक सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा नेताओं का मानना है कि निर्दलीय विधायकों का भाजपा में शामिल होना पार्टी को मजबूती देगा।

  1. कौन-कौन हुए शामिल: बता दें कि देहरा से होशियार सिंह और जोगिंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से प्रकाश राणा हिमाचल प्रदेश के सीएम जय राम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर कश्यप ने कहा कि होशियार सिंह और प्रकाश राणा दोनों ही लंबे समय से विधानसभा में भाजपा को अपना समर्थन दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related