मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, भावुक पत्र लिख 23 साल लंबे करियर को दिया विराम; दूसरी पारी के लिए मांगा प्यार और आशीर्वाद

मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, भावुक पत्र लिख 23 साल लंबे करियर को दिया विराम; दूसरी पारी के लिए मांगा प्यार और आशीर्वाद

भारत की दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभाल चुकीं मितलाी राज ने भावुक पत्र लिखकर अपने 23 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर को विराम दिया। साथ ही दूसरी पारी के लिए प्रशंसकों से प्यार और आशीर्वाद की कामना भी की। बता दें कि 39 वर्षीय मिताली के नाम महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। हालांकि, रिकॉर्ड छह वर्ल्ड कप खेलने के बाद भी इस खिताब को जीतने का उनका सपना अधूरा रह गया।

ट्विटर पर पोस्ट बयान में मिताली राज ने कहा, “मुझे लगता है कि अब मेरे खेल करियर से पर्दा उठाने का सही समय है, क्योंकि टीम कुछ बहुत ही प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों के हाथों में है और भारतीय क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल है।सभी यात्राओं की तरह, इसे भी समाप्त होना चाहिए। आज (8 जून 2022) के दिन मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स संन्यास ले रही हूं। हर बार जब मैंने मैदान पर कदम रखा, तो मैंने भारत को जीतने में मदद करने के इरादे से अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। तिरंगे का प्रतिनिधित्व करने के लिए मुझे जो अवसर दिया गया है, मैं उसे हमेशा संजो कर रखूंगी।”

Thank you for all your love & support over the years! I look forward to my 2nd innings with your blessing and support.

छवि

85.3 हज़ार
जवाब दें
शेयर करें
मिताली ने 26 जून 1999 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वहीं अपना आखिरी अंतरारष्ट्रीय मैच 27 मार्च 2022 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप में खेला था। बतौर महिला क्रिकेटर मिताली के नाम कई रिकॉर्ड हैं। वह 200 वनडे खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं। उन्होंने एकदिवसीय मैच में डेब्यू पर शतक लगाया और उनके नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने सात शतक और 64 अर्धशतक की मदद से 7805 रन बनाए।
मिताली राज ने अपने करियर में 12 टेस्ट, 232 वनडे और 89 टी-20 मैच में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया। वनडे में उन्होंने 50.68 की औसत से 7805 रन बनाए। टेस्ट में 43.68 की औसत से 699 रन बनाए। इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल है। वहीं टी-20 में 37.52 की औसत से 2364 रन बनाए। इसमें 17 अर्धशतक जड़े। नाबाद 97 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा।
मिताली महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 10,868 रन बनाए। किसी भी अन्य बल्लेबाज ने 7805 से ज्यादा रन नहीं बनाए हैं। वह महिला एकदिवसीय मैचों में लगातार सात अर्द्धशतक बनाने वाली पहली खिलाड़ी भी हैं। मिताली के संन्यास के ऐलान पर एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने लिखा, क्रिकेट के दीवाने इस देश के लिए महिला क्रिकेट को मानचित्र पर लाने के लिए हम केवल आपको धन्यवाद ही दे सकते हैं!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related