शिवपाल यादव ने विधानसभा अध्यक्ष से की सीट बदलने की मांग, जानिए क्यों चाहते हैं सपा विधायकों से दूरी

शिवपाल यादव ने विधानसभा अध्यक्ष से की सीट बदलने की मांग, जानिए क्यों चाहते हैं सपा विधायकों से दूरी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा व प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव के बीच दूरियां बढ़ती ही जा रही हैं। शिवपाल यादव विधानसभा में सपा विधायकों के साथ बैठना नहीं चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को पत्र लिखा है। पत्र लिखकर सीट बदलने का अनुरोध किया गया है। शिवपाल ने विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि उनकी वरिष्ठता को देखते हुए नई सीट दी जाए। ज्ञात हो कि इस बार सभी विधायकों की सीट तय की गई है। शिवपाल यादव की सीट सपा विधायक मनोज पारस और अब्दुल्ला आजम के साथ में है।

12 विधायकों ने भी सीट बदलने की मांग 
गौरतलब है कि शिवपाल यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव सपा के सिंबल पर लड़ा था। लिहाजा वह सपा के ही विधायक हैं। उन्हें जो सीट मिली है वह भी सपा विधायकों के ही साथ में है। शिवपाल यादव सपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के पीछे वाली रो में बैठते हैं। शिवपाल ही नहीं समाजवादी पार्टी के 12 विधायकों ने अपनी सीट बदलने को लेकर मांग की है। उनका कहना है कि जो सीट उन्हें अलॉट की गई है वहां बैठने में उन्हें दिक्कत है। माना जा रहा है कि इस मांग के पीछे का कारण रिश्तों में आई तल्खी है।

सीट बदलने पर टैबलेट भी हटाना होगा
ज्ञात हो कि विधानसभा पेपरलेस हो चुकी है। सदन की कार्यवाही भी टैबलेट के माध्यम से हो रही है। सभी मंत्रियों और विधायकों की सीट पर टैबलेट लगा हुआ है। उसी के मद्देनजर सभी को सीटों का आवंटन किया गया है। इसका कारण है कि टैबलेट संबंधित विधायक के फिंगर प्रिंट औऱ लॉग इन पासवर्ड से ही खुलेगा। यदि सीट बदली जाती है तो उस स्थिति में टैबलेट को भी हटाना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...