पटना में विधायकों को रोक कर नीतीश जा रहे नालंदा, बिहार में होने वाला है सियासी खेला?

पटना में विधायकों को रोक कर नीतीश जा रहे नालंदा, बिहार में होने वाला है सियासी खेला?

पटना : बिहार की सियासत में अगले 72 घंटे बहुत अहम है। इस वक्त सबकी नजर नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) के हर कदम पर टिकी हुई है। एक तरफ राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है, वहीं नीतीश और तेजस्वी ( Nitish-Tejashwi ) के बीच नजदीकियों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। खबरों की माने तो नीतीश कुमार ने अपने सभी विधायकों को पटना में रहने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि जेडीयू के सभी विधायक अगले 72 घंटे तक पटना में ही रहेंगे। वे राजधानी को छोड़कर बाहर नहीं जा सकते हैं!

हालांकि जेडीयू का कोई भी विधायक इसे खुल कर कबूल नहीं कर रहे हैं। पटना में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इन सबके बीच बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार ने बयान जारी कर कहा है कि इस तरह का निर्देश किसी भी विधायक को नहीं दिया गया है। जो भी खबरें चल रही है वह बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पहले ही अधिकृत कर दिया है, ऐसे में इस तरह का निर्देश जारी करने का कोई मतलब नहीं है। जेडीयू के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार के बयान पर भी सवाल उठ रहा है कि जब निर्देश जारी ही नहीं किया गया तो सफाई देने की जरूरत ही क्यों पड़ी। सभी जानते हैं कि सियासत में जो दिखता है वो होता नहीं, जो होता है उसे बताया नहीं जाता।

खबर ये भी है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा जा रहे हैं। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए विभागीय लेटर भी जारी कर दिया गया है। हालांकि नीतीश कुमार का नालंदा में किन जगहों पर दौरा होगा, इसका डिटेल कार्यक्रम समाने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री वहां गंगा जल परियोजना की स्थिति जानेंगे।

सियासी संकट के बीच नालंदा जाते रहे हैं नीतीश!
नीतीश कुमार का गृह जिला है नालंदा। अक्सर जाते रहते हैं, लेकिन सियासी संकट के बीच नीतीश कुमार जब भी नालंदा जाते हैं, सबकी नजरे उन पर टीक जाती है। बिहार में जब-जब राजनीतिक संकट आया नीतीश नालंदा चले जाते हैं। यू कहें तो राजगीर चले जाते हैं।

साल 2017 में जब नीतीश कुमार को महागठबंधन से अलग होने से पहले नीतीश कुमार राजगीर चले गए थे। कुछ दिन वहां ठहरे भी थे। वापस लौटने के बाद महागठबंधन से अलग होने का फैसला लिया था। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नीतीश कुमार राजगीर जाएंगे या नहीं, लेकिन नालंदा दौरे की खबर से ही बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related