Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

रात में सफर, दिन में काम, जानें विदेश यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी कैसे बचाते हैं समय

रात में सफर, दिन में काम, जानें विदेश यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी कैसे बचाते हैं समय

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का शेड्यूल काफी व्यस्त रहता है। हर मिनट क्या काम करना है यह तय रहता है। इन व्यस्तताओं के बीच प्रधानमंत्री विदेश यात्राएं भी करते हैं। इस दौरान उन्हें लंबी दूरी तक सफर करना होता है और राष्ट्रप्रमुखों के साथ बैठकें करते हैं।

विदेश यात्राओं के दौरान समय बचाने के लिए नरेंद्र मोदी एक लगभग फिक्स पैटर्न अपनाते हैं। वह दिन में काम करते हैं और रात में सफर। किसी होटल या राजसी निवास में रात में ठहरने की जगह वह अपने विमान में उड़ान भरना अधिक पसंद करते हैं। इससे वह महत्वपूर्ण समय बचा लेते हैं। प्रधानमंत्री टोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 23-24 मई को जापान जाने वाले हैं। इस यात्रा के दौरान भी पीएम अपने इसी पैटर्न को फॉलो करेंगे।

रात की फ्लाइट में सवार होते हैं पीएम
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने पीएम के यात्रा पैटर्न के बारे में जानकारी दी है। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के दौरान हमेशा एक फिक्स पैटर्न फॉलो करते हैं। प्रधानमंत्री समय बचाने के लिए रात की फ्लाइट में सवार होते हैं। अगले दिन वह बैठकों में भाग लेते हैं और रात में अगले डेस्टिनेशन के लिए उड़ान भरते हैं।

अमित मालवीय ने बताया है कि नरेंद्र मोदी 22 मई की रात को टोक्यो के लिए रवाना होंगे। वह अगली सुबह टोक्यो पहुचेंगे और सीधे काम पर चले जाएंगे। कुल मिलाकर उन्होंने इस महीने पांच देशों की यात्रा की है। उन्होंने इन देशों में सिर्फ तीन रातें बिताई हैं। उन्होंने समय बचाने के लिए चार रातें प्लेन में बिताई हैं।

हाल ही में जर्मनी और डेनमार्क की यात्रा के दौरान पीएम ने जर्मनी और डेनमार्क में सिर्फ एक-एक रात बिताया। इसी तरह जापान यात्रा के दौरान वह टोक्यो में सिर्फ एक रात बिताएंगे। वह रात की फ्लाइट से वापस लौटेंगे। अपनी इस आदत के चलते प्रधानमंत्री हर विदेश यात्रा के दौरान समय और संसाधन की बचत करते हैं।

जापान में करीब 40 घंटे रुकेंगे  मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी 23-24 मई को जापान की यात्रा करने वाले हैं। इस दौरान वह टोक्यो में क्वाड के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। क्वाड सामरिक सुरक्षा वार्ता है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, इंडिया,  जापान और अमेरिका शामिल हैं। क्वाड शिखर वार्ता के अलावा नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

इसके साथ ही मोदी जापान के उद्योगपतियों और प्रवासी भारतीयों के साथ भी संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री जापान में करीब 40 घंटे रुकेंगे। इस दौरान वह 23 आयोजनों में शामिल होंगे। वह जापानी कंपनियों के 36 सीईओ और सैकड़ों प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...